फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   student allegedly committed suicide after the principal were scolded and punished for bursting crackers

Crime News: पटाखे चलाने पर प्रधानाचार्य ने डांटा, छात्र ने दी जान, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव

Mon, 07 Nov 2022 06:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 06:36 AM IST
सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला। बीटीआर के क्षेत्र संचालक ने बताया कि रिजर्व के धमोखर रेंज के बड़वार बीट में एक बाघ के शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। 
 

विज्ञापन
student allegedly committed suicide after the principal were scolded and punished for bursting crackers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पटाखे चलाने पर प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक के डांटने और दंडित किए जाने के बाद एक 16 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी रमेश शाक्य ने कहा कि तीन नवंबर को टेकनपुर क्षेत्र के एक निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुछ छात्रों ने पटाखे फोड़े। इसके बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक ने कक्षा 12 के छात्र को डांटा था। स्कूल बंद होने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को किशोर को करीब एक घंटे तक हिरासत में रखा और संस्थान से निष्कासन करने की चेतावनी दी। घर पहुंचकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में एक बाघ का शव मिला। बीटीआर के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने बताया कि उन्हें शनिवार को रिजर्व के धमोखर रेंज के बड़वार बीट में एक बाघ के शव के पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड के साथ इलाके का निरीक्षण किया। राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हुआ कि बाघ की उम्र 13 से 14 साल के बीच रही होगी और वृद्धावस्था के कारण ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली और बाघ के शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं मिले। फिलहाल बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed