फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strange tales of love in Indore: The husband did not pay attention, the wife started falling in love with his friend... a drunk friend told the husband... know what is this story of love triangle..

इंदौर में अजब प्रेम की गजब कहानी: पति की बेरुखी से उसके दोस्त पर आया प्रेम, दोस्त ने नशे में खोल दी पोल, जानिए कैसे बना यह प्रेम त्रिकोण

Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
सार

इंदौर में पति के दोस्त से महिला प्रेम कर बैठी। दोस्त ने नशे में पति को बता दिया। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा। पुलिस ने काउंसलिंग कर दोनों परिवार टूटने से बचाए। 

विज्ञापन
Strange tales of love in Indore: The husband did not pay attention, the wife started falling in love with his friend... a drunk friend told the husband... know what is this story of love triangle..
परिवारों की काउंसलिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्ते कैसे टूटते हैं इसकी एक बानगी देखिए। पति दूसरी महिला के चक्कर में पत्नी को समय नहीं देता था तो पत्नी भी पति के दोस्त के प्रेम में पड़ गई। सब ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन प्रेमी ने ही पति को बता दिया कि उसकी पत्नी उसके प्रेम में है। इसके बाद शुरू हुआ रिश्तों के दरकने का दौर। पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया और जब पत्नी प्रेमी के घर पहुंची तो वहां भी आसरा नहीं मिला। आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे बना यह प्रेम त्रिकोण और कैसे हुआ मामले का पटाक्षेप... 
विज्ञापन


मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस की संवेदनशीलता से दो परिवार टूटने से बच गए। हीरानगर इलाके में रहने वाली पूजा (परिवर्तित नाम) अपने प्रेमी राजेश (परिवर्तित नाम) के खिलाफ शिकायत लेकर हीरा नगर थाना प्रभारी सतीश पटेल के पास पहुंची। पूजा ने बताया कि पति प्रकाश (परिवर्तित नाम) के दोस्त राजेश (परिवर्तित नाम) के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक एक दिन नशे की हालत में राजेश ने ही उसकी पोल खोल दी। इसके बाद उनके घर में विवाद होने लगे। प्रकाश ने उसे साथ रखने से मना किया और घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह काफी परेशान थी। वह अपने राजेश के घर पहुंची और उससे साथ रखने की बात कही। प्रेमी के घर पर भी इसका पता चला तो वहां पर भी कोहराम की स्थिति बन गई। उसकी पत्नी टीना ने भी विरोध जताया। इस पूरे रिश्ते पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामले को सुना तो लगा कि दोनों परिवार टूट सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह हुई हैप्पी एंडिंग...
हीरानगर पुलिस ने सभी पक्षों को अलग-अलग बुलाकर उनकी काउंसलिंग शुरू की। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि शिकायत करने वाली महिला को शादी के  पहले ही उसका पति प्रकाश अपने साथ ले आया था। इसके बाद उन्होंने शादी की और साथ रहने लगे। कुछ समय पहले पति का भी किसी से अफेयर शुरू हो गया था, तो पति ने पत्नी पूजा की तरफ ध्यान देना बंद कर दिया। वह पत्नी को समय नहीं देता था। नतीजतन, पत्नी का संपर्क पति के दोस्त से हो गया था। इस जानकारी के बाद मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया था। पूजा किसी पर एफआईआर भी नहीं करवाना चाहती थी, लेकिन अपनी परेशानी का हल भी चाहती थी। पुलिस की कुछ दौर की काउंसलिंग के बाद उनके बीच विवाद खत्म करने को लेकर समझौते की स्थिति बनने लगी। दोनों ही परिवार चाहते थे कि अब तक जो हुआ वह भूलकर आगे बढ़े। आगे से महिला और उसका प्रेमी कोई संपर्क नहीं रखेंगे, न मिलेंगे। पति अपनी पत्नी पर ध्यान और समय देगा। दोनों ने पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार भी किया। पुलिस की काउंसलिंग का असर रहा कि सभी पक्ष मान गए। उन्होंने कहा कि आगे से अच्छी तरह से रहेंगे। पुलिस के प्रयासों से दो परिवार टूटने से बचे और हीरानगर टीआई पटेल के साथ ही टीम को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed