{"_id":"65f3c9a13773ed61ce0b742b","slug":"stones-pelted-on-the-vehicle-of-mineral-officer-who-to-stop-illegal-mining-in-shajapur-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में अवैध उत्खनन रोकने गए खनिज अधिकारी की गाड़ी पर पथराव, जान बचाकर भागे अफसर, आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में अवैध उत्खनन रोकने गए खनिज अधिकारी की गाड़ी पर पथराव, जान बचाकर भागे अफसर, आरोपियों पर केस
Fri, 15 Mar 2024 09:38 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Mar 2024 09:38 AM IST
सार
खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि वे अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ माइनिंग का ठेका लेने वाली कंपनी के कर्मचारी जगह दिखाने के लिए साथ आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसकी शिकायत कलापीपल थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जांच बचाकर भागे विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र कालापीपल तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर मछनई में माइनिंग विभाग के दल और ग्रामीणों के बीच पथराव हो गया। माइनिंग विभाग के अधिकारी शाजापुर जिले के खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के लोगों के साथ यहां कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान एक ग्रामीण घायल हो गया, जबकि ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में सरकारी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अवैध उत्खनन रोकने गए प्रशासनिक अधिकारियों के दल और अवैध उत्खनन करने वालों के बीच यह पत्थरबाजी 14 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला खनिज अधिकारी शाजापुर आरिफ खान शाजापुर पुलिस लाइन से अतिरिक्त रिजर्व फोर्स के साथ अवैध उत्खनन की सूचना पर पोकलैंड मशीन जब्त करने के लिए मोहम्मदपुर मछनई के पास नदी क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठेकेदार के प्राइवेट गुंडे लेकर अफसर बंद पड़ी पोकलैंड मशीन को जबरन जब्त करने आए हैं। इस दौरान अवैध उत्खनन में संलग्न लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, इससे माइनिंग अधिकारी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए वीडियो भी बनाए, एक वीडियो में वे पुलिस से गलत तरीके से बंद पड़ी मशीन को जब्त करने की बात कह रहे हैं। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में एक ग्रामीण युवक चोटिल भी हुआ है। पथराव की सूचना पर शुजालपुर प्रभारी एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, कालापीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला व अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव के लिए रवाना हुआ, लेकिन मौके से कुछ नही मिला। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग का दल बिना स्थानीय प्रशासनिक अमले और स्थानीय पुलिस को सूचना दिए ही बिना ही यहां कार्रवाइ्र करने आया था। बिना तैयारी के कार्रवाई करने के कारण ये पूरा घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि वे अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ माइनिंग का ठेका लेने वाली कंपनी के कर्मचारी जगह दिखाने के लिए साथ आए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसकी शिकायत कलापीपल थाने में दर्ज कराई है। दो लोगों को नामजद किया गया है बाकी अन्य हैं।
