फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stepfather raped minor daughter in Khargone Hindi news

MP News: नाबालिक बेटी को धमका कर पिता ने चार दिन तक किया दुष्कर्म, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Sun, 11 Feb 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 11:10 AM IST
सार

पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
Stepfather raped minor daughter in Khargone Hindi news
दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह नगर में एक सौतेले पिता ने 13 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी पिता बेटी को धमकाकर 3-4 दिन तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। सौतेले पिता की इस हरकत को आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने पीड़िता की मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मां ने बेटी के साथ बड़वाह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया की आरोपी पिता मूल रूप से खंडवा जिले की पुनासा तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। करीब दो महीने से वह पनी पत्नी और बेटी के साथ बड़वाह क्षेत्र में रह रहा था। पूरा परिवार मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ठाकुर के अनुसार आरोपी की नियत शुरू से ही बेटी पर खराब थी। पिछले दिनों जब उसकी पत्नी काम पर गई तब आरोपी पिता ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह डरा-धमकाकर लगातार 4 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी नाबालिग को उसकी मां को भी मार देने की धमकी देता था, जिससे डर कर नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पिता दुष्कर्म करने के लिए बेटी को को सूनसान जगह या झाड़ियों में ले जाता था। इस दौरान किसी परिचित ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और फिर पीड़िता की मां को घटना की जानाकारी दी।  जिसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने डरकर पहले तो मना किया, लेकिन बाद में पूरी घटना की जानकारी दी।  


पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed