फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son's hand cut off for not giving bike in Damoh, father reached police station with severed hand

Madhya Pradesh: दमोह में बाइक नहीं देने पर बेटे का हाथ काटा, कटा हाथ लेकर थाने पहुंचा पिता गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 10:16 PM IST
सार

पिता ने मामूली बात पर गुस्से में आकर बेटे का हाथ काटकर अलग कर दिया और कटा हाथ लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Son's hand cut off for not giving bike in Damoh, father reached police station with severed hand
पिता कटा हाथ लेकर थाने पहुंच गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पिता ने मामूली बात पर गुस्से में आकर बेटे का हाथ काटकर अलग कर दिया और कटा हाथ लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बेटे ने पिता को बाइक की चाबी देने से इनकार किया था, तभी विवाद हो गया। इसी विवाद में पिता ने बेटे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह के जेरठ चौकी क्षेत्र के बोबई गांव का है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे 52 वर्षीय मोती काछी ने अपने 30 वर्षीय बेटे संतोष से कहीं जाने के लिए बाइक की चाबी मांगी थी। संतोष ने यह कहकर चाबी नहीं दी कि बाइक की किस्त में आपने कोई मदद नहीं की। बेटे की बात सुनकर पिता को गुस्सा आ गया और दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान मोती का भाई रामकिशन भी आ गया। बहस बढ़ने पर मोती ने रामकिशन के साथ मिलकर बेटे संतोष को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

Son's hand cut off for not giving bike in Damoh, father reached police station with severed hand
पत्नी कटा हाथ लेकर अस्पताल पहुंची, जहां हाथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
बेटा पिटने के बाद भी अपनी बात पर अड़ा रहा। इसी बीच मोती ने कुल्हाड़ी उठा ली बेटे पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी से संतोष का बायां हाथ कटकर अलग हो गया। संतोष चीखने लगा और तड़पने लगा। इसके बाद पिता मोती कटा हाथ और कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस जब घर पहुंची तो संतोष तड़प रहा था। पत्नी यशोदा पुलिस की गाड़ी से उसे लेकर पथरिया अस्पताल पहुंची, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बताया गया कि बेटे से पिता का पहले भी विवाद हुआ था। दरअसल उनके पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर दोनों मिलकर खेती करते हैं। उसका खेत में चारा काटने के दौरान भी पिता से विवाद हुआ था। इधर संतोष ने बाइक खरीदी थी पर वह कुछ समय से परेशान था और किस्त नहीं भर पा रहा था। उसने पिता से भी मदद मांगी थी पर पिता ने पैसा नहीं होने की बात कहते हुए मदद नहीं की थी। गुरुवार को जब पिता ने बाइक मांगी तो बेटे ने किस्त नहीं देने की बात कहकर चाबी नहीं दी, इसी बात पर घटनाक्रम हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed