{"_id":"65b241c84d213d99690c1334","slug":"six-child-molesters-escaped-from-child-care-home-in-gwalior-named-in-cases-murder-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: बाल संप्रेषण गृह से छह बाल अपचारी भागे, हत्या जैसे केस में हैं नामजद, पूर्व DGP के घर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: बाल संप्रेषण गृह से छह बाल अपचारी भागे, हत्या जैसे केस में हैं नामजद, पूर्व DGP के घर बढ़ाई सुरक्षा
Thu, 25 Jan 2024 04:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:41 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि भागे हुए 3 बाल अपचारी 16 साल की छात्रा अक्षया यादव के हत्याकांड में नामजद है। इनके फरार होने के बाद मुख्य गवाह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से छह बाल अपचारी फरार हो गए। इन्हें नहाने के लिए गर्म पानी दिया जा रहा था, इस दौरान वह कर्मचारी को धक्का देकर बाहर निकले और फिर दीवार लांघकर फरार हो गए। यह सभी 6 बाल अपचारी अलग-अलग थानों में गंभीर मामलों में शामिल थे। इसके अलावा तीन बाल अपचारी पूर्व डीजीपी की नातिन अक्षरा के हत्याकांड में भी आरोपी हैं। घटना के बाद पुलिस ने बाल अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व डीजीपी के घर के सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
बता दें सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेषण गृह में सुबह 9 बजे कर्मचारियों ने 6 बाल अपचारियों को नहाने के लिए गर्म पानी दिया था। इस दौरान वे कर्मचारियों को धक्का देकर और दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कराई। हालांकि, अब तक उनका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि भागे हुए 3 बाल अपचारी 16 साल की छात्रा अक्षया यादव के हत्याकांड में नामजद है। इनके फरार होने के बाद मुख्य गवाह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिवार वालों को डर है कि भागे हुए आरोपी फिर से किसी घटना को अंजाम न दे दें। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर अपचारियों की तलाश कर रही है। तीन थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
