फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Missing Youth's Body Found in Harihar Pond, Questions Raised Over Safety Measures and Barricading

सिंगरौली: हरिहर तालाब में लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, बैरिकेडिंग की कमी पर उठे गंभीर सवाल

Tue, 13 Oct 2026 09:37 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 09:37 AM IST
सार

लापता युवक का शव हरिहर तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसी दिन उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद तालाब की सुरक्षा, रोशनी और बैरिकेडिंग के इंतजामों पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
Singrauli: Missing Youth's Body Found in Harihar Pond, Questions Raised Over Safety Measures and Barricading
घटना स्थल पर परिजन

विस्तार

शहर के बीच स्थित हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब नौ बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिंकू खान उर्फ सद्दाम, पिता अफजल खान के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने उसी दिन कोतवाली बैढ़न में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन रात में तालाब में शव मिलने की सूचना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन


मौत की वजह स्पष्ट नहीं
तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह तालाब तक कैसे पहुंचा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: भोपाल में कफ सिरप फैक्टरी पकड़े जाने के बाद फरार हुआ था आरोपी, एसटीएफ ने देहरादून से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेडिंग की कमी पर उठे सवाल
घटना के बाद जामा मस्जिद के सदर शहनवाज खान ने हरिहर तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर के बीच स्थित इस तालाब में छठ पर्व समेत विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मजबूत बैरिकेडिंग जैसे जरूरी इंतजामों की कमी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि तालाब के विकास और व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यदि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, तो इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। नगर निगम को तालाब के आसपास पर्याप्त रोशनी, मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए।

शहनवाज खान ने कहा कि तालाब में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। अब सवाल यह है कि हरिहर तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रही चिंताओं पर नगर निगम कब तक ठोस कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed