{"_id":"62714cb61d2d8137f37936dd","slug":"singrauli-the-youth-was-killed-on-the-matter-of-buying-mahua-four-accused-including-two-minors-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली: महुआ खरीदने की बात पर की थी युवक की हत्या, दो नाबालिगों सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली: महुआ खरीदने की बात पर की थी युवक की हत्या, दो नाबालिगों सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
सार
सिंगरौली जिले में महुआ खरीदने की बात पर हुए विवाद में 24 साल के युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली जिले में महुआ खरीदने की बात पर हुए विवाद में 24 साल के युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नाबालिग हैं।
सिंगरौली एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के महदेवाडांड गांव के रहने वाला मनमोहन सिंह पिता शंखलाल वैश्य 26 अप्रैल को महुआ खरीदने के लिए घर से निकला था। वहां उसका दुकानदार से महुआ की कीमत को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। लाठियों से पीटने पर मनमोहन की हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने अपना जुर्म छिपाने के लिए शव को भूसा घर में भूसा से ढंक दिया। फिर ऊपर से बोरियां और तिरपाल डाल दी। सोचा की बाद में इसे ठिकाने लगा देंगे। आरोपियों ने मृतक की जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिया। इधर पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। पुलिस मनमोहन को तलाश रही थी। इसी बीच लाश से बदबू उठने पर 28 अप्रैल को आरोपी के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया।
विज्ञापन
हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो यह बात सामने निकलकर आई कि महुआ खरीदने के चक्कर में मृतक और आरोपियों का विवाद हुआ था। आरोपियों में शामिल दो नाबालिग एवं दो बुजुर्गों ने मिलकर 24 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर एवं कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाल न्यायालय रीवा भेज दिया है और दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।