{"_id":"666542053aff3da3530a89b4","slug":"singrauli-news-thief-took-out-20-thousand-rupees-from-the-trunk-of-the-bike-the-incident-captured-in-cctv-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: बाइक की डिग्गी से चोर ने निकाले 20 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: बाइक की डिग्गी से चोर ने निकाले 20 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी वारदात
Sun, 09 Jun 2024 11:17 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:17 AM IST
सार
पीड़ित युवक की शिकयत पर चितरंगी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी बाजार में शातिर चोर ने एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल की डिग्गी में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, चितरंगी ब्लॉक के गढ़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज बैस ने चितरंगी की यूबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद वह बाजार में कुछ समान खरीदने के लिए चला गया। इस दौरान वहां मौजूद एक चोर ने मोटरसाईकिल की डिग्गी को खेलने का कई बार प्रयास किया। डिग्गी खुलने के बाद वह रुपये निकाल कर वहां से रफू चक्कर हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित बाजार से खरीदारी कर वापस लौटा तो उसने डिग्गी खुली देखी तो उसके होश उड़ गए। उसमें रखे 20 हजार रुपये नहीं थे। इसके बाद पीड़ित ने चितरंगी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
