{"_id":"651f7fb0374160e60a0cfa03","slug":"singrauli-news-in-the-dispute-between-the-two-parties-sticks-were-used-fiercely-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: दो पक्षों में विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: दो पक्षों में विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही पुलिस
Fri, 06 Oct 2023 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:02 AM IST
सार
सिंगरौली के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर परिसर के अंदर दो पक्ष मामूली विवाद को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विवाद के समय पुलिस वहीं थी, लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली के जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर परिसर के अंदर पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई, हैरानी की बात यह है कि घटना पुलिस के सामने हुई, लेकिन पुलिस भी लाचार और बेबस दिखी, किसी तरह मामला शांत हुआ, दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह है पूरा मामला
मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैढन जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर का है, जहां अस्पताल परिसर के अंदर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। एक पक्ष से तीन लोग व दूसरे पक्ष के चार लोग इस मारपीट की घटना में शामिल रहे। घटना में एक युवक घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक ढाबे की दुकान के सामने गाड़ी हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ, देखते ही देखते मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर नवानगर थाने में मामला दर्ज किया, इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। गुरुवार की सायं दोनों पक्ष अस्पताल पहुंचे जहां दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने पर उतारू हो गए, लाठी डंडे से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। पूरे मामले में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।