फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singer Kailash Kher said – Sadhaks have to be prepared to increase Sanatan culture

Indore News: गायक कैलाश खेर बोले- सनातन संस्कृति को बढ़ाने के लिए साधकों को तैयार करना होगा

Wed, 22 Mar 2023 10:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Mar 2023 10:42 PM IST
सार

 गायक कैलाश खेर ने कहा कि भारतीय संस्कृति कभी मिटने वाली नहीं है। इसका पौराणिक महत्व  है। उन्होंने कहा कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया था तो बहुत तिरस्कार हुआ था, लेकिन मेरे दाता ने मुझे निराश नहीं किया। संगीत  के माध्यम से मेरी पहचान बनवाई।

विज्ञापन
Singer Kailash Kher said – Sadhaks have to be prepared to increase Sanatan culture
कैलाश खेर - फोटो : social media

विस्तार

गायक कैलाश खेर ने इंदौर मेें महाकाल लोक के एथंम सांग का टीजर रिलीज किया। इस मौके पर वे मीडिया से भी रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए साधकों को तैयार करने की जरुरत है। वे संगीत के माध्यम साधक तैयार कर रहे है। खेर ने कहा कि संगीत में बड़ी ताकत है। हमारा संगीत पत्थर को पिघलाने की क्षमता रखता है। संगीत में अध्यात्म भी है। भारतीय संस्कृति से जुड़े संगीत को पहले स्थापित लोगो ने नकारा, लेकिन अब दुनिया में उसकी स्वीकार्यकता बढ़ गई है।

विज्ञापन

खेर ने कहा कि भारतीय संस्कृति कभी मिटने वाली नहीं है। इसका पौराणिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया था तो बहुत तिरस्कार हुआ था, लेकिन मेरे दाता ने मुझे निराश नहीं किया। संगीत में भकि्त गीत के माध्यम से मेरी पहचान बनवाई।

विज्ञापन

गीत भी सुनाए

गायक कैलाश खेर ने इंटरनेट मीडिया प लांच किए गए इस गीत के बारे में ताया कि वे चाहते थे कि महाकाल लोक के लिए जो गीत तैयार किया जाए।वह देश के ख्यात कलाकार गाएं, लेकिन लोकार्पण तिथि जल्दी घोषित हो जाने के कारण मुझे अकेले ही यह गीत गाना पड़ा। खेर ने बगड़बम बमलहरी, मीरा बाई लाड़ली सहित अन्य गीतों की प्रस्तुुति दी। उन्होंने इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता वाकई इस शहर के संस्कारों में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed