फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi Peshab kand Victim Dashmat Rawat says Forgive Parvesh Shukla now leave him

MP News: सीधी पेशाब कांड में नया मोड, पीड़ित ने कहा- प्रवेश शुक्ला को माफ किया, अब छोड़ दो उसे

Fri, 07 Jul 2023 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना साल 2020 की है। हमने प्रवेश शुक्ला को माफ कर दिया है। सरकार से मांग है कि उसे छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
Sidhi Peshab kand Victim Dashmat Rawat says Forgive Parvesh Shukla now leave him
पीड़ित दशमत रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड में हर दिन नया मोड़ आ जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य-सत्कार के बाद घर लौटे पीड़ित दशमत रावत ने कहा कि हमने पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला को माफ कर दिया है। हमारी सरकार से मांग है कि उसे माफ कर दिया जाए। हम इस मामले में आगे कुछ नहीं चाहते हैं। वह गांव के पंडित हैं, उन्होंने अपनी गलती मान ली है। इतना हमारे लिए काफी है।

विज्ञापन


भोपाल से सीधी लौटे दशमत रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना साल 2020 की है। हम दीनदयाल की दुकान पर बैठे थे, हमें तो पता भी नहीं था कि पेशाब किसने किया है। हमने तो देखा तक नहीं था। वह तो वीडियो आया और अखबार में आया तो पता चला। तीन जुलाई को प्रवेश शुक्ला के चाचा जी हमें सीधी ले गए थे। हम पढ़े-लिखे तो हैं नहीं। वहां कूलर भी तेज चल रहा था। उन्होंने कहा कि दस्तखत कर दो, हमने स्टाम्प पर दस्तखत कर दिए। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है, वह लोग गांव के पंडित हैं। हमने उन्हें माफ कर दिया है। अब प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया जाए। उसने अपनी गलती महसूस कर ली है, इतना काफी है।
विज्ञापन


6.50 लाख रुपये का चेक दिया
कलेक्टर साकेत मालवीय ने एसपी डॉ रविन्द्र वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल धोटे के साथ दशमत के घर जाकर उन्हें 6.50 लाख रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दशमत रावत को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तथा आवास निर्माण के लिए एक लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की थी। यह राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल जनजाति के अध्यक्ष मिलने पहुंचे
राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल और ब्यौहारी के विधायक शरद कोल ने दशमत रावत से मुलाकात की। रौतेल ने कहा कि दशमत रावत के साथ जो हुआ, वह घृणित कार्य है। हमारी पूरी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी निंदा करते हैं। उन्होंने ही हमें स्थिति का जायजा लेने को भेजा है। जहां हम और हमारी पूरी भाजपा हमेशा से ही इनके साथ खड़े हैं। जो भी ऐसा कृत्य करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। दशमत रावत को मुख्यमंत्री निवास बुलाकर सम्मान किया गया। उनके पैर धोए गए। यह बेहद सम्मानपूर्ण है। हम लोग इसकी सराहना करते हैं।  

घर पहुंचते ही पत्नी गले लगी और फूट-फूटकर रोई
गुरुवार देर रात दशमत रावत अपने घर पहुंचे। उनकी पत्नी ने उन्हें गले से लगाया और फूट-फूटकर रोने लगी। दशमत ने उन्हें शांत किया। पिछले दिनों सीधी का एक वीडियो वायरल हुआ था। दशमत रावत पर भाजपा विधायक का पूर्व प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पेशाब करता नजर आया था। इसके सामने आते ही सियासी हंगामा हो गया।


कांग्रेस ने हमले बोले तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशमत को भोपाल बुला लिया, वहां उसके पैर धोए। सुदामा कहकर उनका स्वागत-सत्कार किया। शॉल भी ओढ़ाई। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं। आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, कांग्रेस नेता दशमत के घर पर थे। मुख्यमंत्री ने दशमत की पत्नी से फोन पर बात भी की थी। उसमें पत्नी बोली थी कि हमारे पति को भेज दीजिए। हमें पैसे का लालच नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed