{"_id":"65083697d686752eb5073d9e","slug":"sidhi-news-three-boys-who-went-to-take-bath-in-jamuniya-dam-died-due-to-drowning-in-water-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: जमुनिया बांध में नहाने गए तीन लड़कों की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: जमुनिया बांध में नहाने गए तीन लड़कों की पानी में डूबने से मौत
Mon, 18 Sep 2023 05:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:08 PM IST
सार
सीधी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, जमुनिया बांध में तीन लड़के नहाने गए थे। तीनों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन लड़कों की पानी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीधी जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर जमुनिया बांध स्थित है। जहां शिवपुरवा के नहाने गए तीन लड़के गहरे पानी में चले गए। पानी में चले जाने की वजह से डूब जाने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार का बताया गया है। दिन के करीब 11 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर जमुनिया बांध में तीन लड़के नहाने के लिए गए हुए थे। जहां तीनों लड़कों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटनाक्रम को दूर से एक व्यक्ति ने देखा और कोतवाली थाने में इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जहां बांध से बच्चों के शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक सफलता उनके हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
यह लड़के हुए हैं हादसे का शिकार
सत्यम पिता राजरखन गुप्ता उम्र 17 साल निवासी शिवपुरवा थाना कोतवाली, सूरज पिता राजरखन गुप्ता उम्र 19 साल निवासी ग्राम शिवपुरवा थाना कोतवाली और पुरुषोत्तम पिता चंद्रभान विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी सिपुरवा थाना कोतवाली की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के साथ राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
