{"_id":"65bf03fb4b0a502bb6094be7","slug":"sidhi-crime-father-murdered-child-when-he-cried-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi Crime: बच्चा रोया तो पिता ने दबा दिया गला, खेत में दफनाया मासूम बेटे का शव, इस डर की वजह से कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi Crime: बच्चा रोया तो पिता ने दबा दिया गला, खेत में दफनाया मासूम बेटे का शव, इस डर की वजह से कर दी हत्या
Sun, 04 Feb 2024 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:57 AM IST
सार
सीधी में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रोता देख उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। गड्ढा खोदकर अपने 10 माह के बेटे की लाश को दफनाया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सीधी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को मारकर पास के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने हत्या के चार दिन बाद मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 29 जनवरी को गिजवार मौहरी टोला में एक बच्चे का शव दिखाई दिया था। वहां मौजूद लोग भी बच्चे के शव की पहचान नहीं कर पाए। चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले में थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बाघेल ने बताया कि हत्या का आरोपी उसका पिता ही है। ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का आरोपी पिता प्रदीप सिंह गौड़ पिछले दो वर्ष से अपनी प्रेमिका विभा सिंह गौड़ के साथ सूरत में था। उसको एक बच्चा भी था, जिसकी हत्या हुई है। आरोपी ने यह भी बताया मृतक बच्चा आर्यन सिंह मेरा बेटा था। इस संबंध में प्रदीप सिंह एवं विभा सिंह के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह गौड़ और विभा सिंह गौड़ अपने बच्चे आर्यन सिंह गौड़ को लेकर घर आ रहे थे। रीवा पुराना बस स्टैंड में जाकर विभा ने प्रदीप के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद प्रदीप सिंह गौड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर 25 जनवरी को रात करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार आया। घर के पास पहुंचते हुए बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह को चुप कराने का प्रयास किया। बच्चा चुप नहीं हुआ। प्रदीप सिंह ने गांव और घर के लोगों को बच्चे के बारे में पता चल जाने के डर से आर्यन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के बलजीत सिंह के खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। उसके कपड़े और दूध का बोतल पास में ही छिपा दी।
