{"_id":"651ac298137d711faf0ccb63","slug":"mp-election-2023-mla-pandit-kedarnath-shukla-roared-demonstrated-strength-with-thousands-of-workers-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भरी हुंकार, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भरी हुंकार, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन
Mon, 02 Oct 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:46 PM IST
सार
सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने सोमवार को सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास से लेकर सीधी के विभिन्न वार्डों में पैदल शक्ति प्रदर्शन किया है। उनका टिकट कटने के बाद ये उनकी ये यात्रा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
सीधी में विधायक शुक्ला ने पैदल यात्रा निकाली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीधी जिले के सियासी गलियारों में उठापटक जारी है। भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को मैदान में उतारा है। सोमवार को विधायक ने पैदल यात्रा निकाली, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया था। एक तरह से शक्ति प्रदर्शन से जनता असमंजस में है।
सीधी जिले की राजनीति में नया मोड़ आ गया है, जहां सीधी के जीते हुए विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है और उनके जगह पर सीधी से सांसद रही रीति पाठक को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके बाद भाजपा की राजनीति में लगातार परिवर्तन हो रहा है, अब भाजपा की जीत इतनी आसान नजर नहीं आ रही है।
बता दें कि सोमवार के दिन सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास से लेकर सीधी के विभिन्न वार्डों में पैदल शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला साफ तौर पर देखा गया है। लगभग 6000 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई गई है। जहां तेजी से उनका काफिला बढ़ता हुआ सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 3, 4, 8, 12 तक निकला है। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार भी चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है। उन्होंने यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया है कि अभी वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं अभी भी संशय बरकरार है। पर उनका आज का शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में खुद भाजपा के लिए ही संकट बनता हुआ नजर आ रहा है।