फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj walked the path of Yogi!: Rameshwar put up hoardings of 'Bulldozer Mama', Congress said all election invites

शिवराज चले योगी की राह!: रामेश्वर ने लगाए ‘बुलडोजर मामा’ के होर्डिंग्स, कांग्रेस बोली सब चुनावी इंवेट

Mon, 21 Mar 2022 08:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 21 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म, आगजनी करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस पर रामेश्वर शर्मा ने “बुलडोजर मामा” के होर्डिग्स लगाए है। इस पर कांग्रेस ने तंज कस लिखा है कि यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। सब चुनावी इवेंट है।  

विज्ञापन
Shivraj walked the path of Yogi!: Rameshwar put up hoardings of 'Bulldozer Mama', Congress said all election invites
रामेश्वर शर्मा ने लगाया बुलडोर मामा का होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म, आगजनी करने वाले आरोपियों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस पर रामेश्वर शर्मा ने “बुलडोजर मामा” के होर्डिग्स लगाए है। इस पर कांग्रेस ने तंज कस लिखा है कि यह कुर्सी बचाने की कोशिश है। सब चुनावी इवेंट है।  
विज्ञापन

 
रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन सहित कई जगहों पर होर्डिंग्स लगाए है। इस पर नारे लिखे है कि बहन बेटी की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुलडोजर पहुंचेगा उसके द्वार…। बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा। रामेश्वर शर्मा ने इन होर्डिंग्स पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के लिए मोम से कोमल और अपराधियों के लिए बुलडोजर है। अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने के लिए रामेश्वर शर्मा ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। बता दें प्रदेश में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई पर शिवराज सिंह चौहान की उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर चलने की चर्चा की जा रही है। यूपी में सीएम योगी ने भी अपराधियों के घर पर बुलडोजर जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस बोली कुर्सी बचाने योगी की राह पर
होर्डिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि कुर्सी बचाने के लिये मामा अब योगी की राह पर चले है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ो में मध्यप्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नं.1 हैं। प्रतिदिन 23 बेटियां होती है अत्याचार का शिकार। 15 वर्षों में भी सुरक्षा नही दे पाये, अब चले बुलडोजर के नाम पर गुमराह कर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलूजा ने कहा कि कई भाजपा नेताओ के नाम भी दुष्कर्म की घटनाओं में सामने आये है, क्या उनके घर से बुलडोज़र चलाकर शुरुआत होगी…? उन्होंने सीएम से पूछा कि माफियाओं के लिये जो 10 फीट का गड्डा खोदा था, उसका क्या हुआ, क्या उसे बुलडोजर से भर दिया। सलूजा ने कहा कि यह सब चुनावी इवेंट है। बेहतर हो बेटियों को सबसे पहले सुरक्षा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed