फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj on victory in by-election: We have created record in Jobat and Prithvipur, have created new history

उपचुनाव में जीत पर शिवराज: जोबट और पृथ्वीपुर में हमने रिकॉर्ड बनाया, नया इतिहास रचा है

Tue, 02 Nov 2021 05:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 02 Nov 2021 05:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पृथ्वीपुर और जोबट सीटों पर जीत दर्ज करने का संतोष जताया। उन्होंने कहा कि रैगांव में बसपा के न होने का नुकसान हुआ, वरना वह सीट भी हमारे पास होती। 

विज्ञापन
Shivraj on victory in by-election: We have created record in Jobat and Prithvipur, have created new history
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनावों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदर्शन से खासे खुश हैं। उन्होंने कहा कि जोबट और पृथ्वीपुर में हमने जीत हासिल की है, जो पारंपरिक रूप से हमारी सीटें नहीं रही हैं। इन दोनों सीटों पर हमने नया इतिहास रचा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन


टीवी चैनलों से बातचीत में शिवराज ने कहा कि पृथ्वीपुर में हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा है। सुनील नायक थे तो हम पृथ्वीपुर जीते थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी भी जीत हासिल कर सकी थी। वहां हम 15 हजार से अधिक वोट से जीते हैं तो यह एक इतिहास रचने जैसा है। कई लोग तो कहते थे कि पृथ्वीपुर में मेहनत करना बेकार है। वहां कोई फायदा नहीं होने वाला। हम जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ गए। जनदर्शन भी किया। लोगों ने हमारी बातें सुनी और हमें जीत दिलाई। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन


बसपा होती तो रैगांव भी जीत जाते
शिवराज ने कहा कि पृथ्वीपुर की जीत महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि उपचुनावों में तो वहां बसपा भी नहीं थी। पिछले चुनावों में बसपा ने वहां 31 हजार वोट जीते थे। राज्य में जहां भी बसपा के वोट होते हैं, वह कांग्रेस को मिलते हैं। इसके बाद भी भाजपा ने जीत हासिल की। अगर रैगांव की बात करें तो वहां भी बसपा का प्रभाव है। पिछले चुनाव में 16 हजार वोट बसपा को मिले थे। इस बार अगर बसपा होती तो नतीजे कुछ और होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोबट की जीत बेहद खास
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोबट की जीत बेहद खास है। 2019 के लोकसभा चुनावों में हम पूरी ट्राइबल पट्टी हारे थे। जोबट में ही 18 हजार वोट से पीछे थे। वहां जीत हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीट पर 90 प्रतिशत से अधिक वोटर जनजातीय है और उन भाइयों ने हम पर भरोसा किया है। यह कांग्रेस का परंपरागत गढ़ रहा है, ऐसे में यहां जीत हासिल करना बहुत खास है। जनजातीय लोगों ने हम पर भरोसा किया, यह संतोषजनक है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed