{"_id":"62049f18a8a9b97a6e1a99b2","slug":"shivraj-on-election-tour-cm-will-address-three-public-meetings-including-dwarahat-on-a-two-day-tour-of-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी दौरे पर शिवराज: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम, द्वाराहाट समेत तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दौरे पर शिवराज: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर सीएम, द्वाराहाट समेत तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Thu, 10 Feb 2022 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वाराहाट विधानसभा, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में 14 फरवरी को पहले चरण में मतदान होगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को द्वाराहाट विधानसभा के प्रत्याशी अनिल शाही, दोपहर में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी स्वामी यतिश्वररानंद और शाम को ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश राठौर के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को द्वाराहाट विधानसभा के प्रत्याशी अनिल शाही, दोपहर में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी स्वामी यतिश्वररानंद और शाम को ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश राठौर के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं,शुक्रवार को मुख्यमंत्री नैनीताल विधानसभा की प्रत्याशी सरिता आर्या, यमुनोत्री विधानसभा के प्रत्याशी केदार सिंह रावत और दोपहर में चकराता विधानसभा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड दौरे में 4 चुनावी सभाओं और 2 डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में शामिल हो चुके हैं।
