फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Two women of Faridabad accused hotel operator and his servant of rape

Shivpuri: लोड़ी माता के दर्शन को आई फरीदाबाद की दो महिलाओं से दुष्कर्म, होटल संचालक और नौकर पर लगाए आरोप

Sun, 30 Jul 2023 12:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jul 2023 12:13 PM IST
सार

महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two women of Faridabad accused hotel operator and his servant of rape
मामले की जानकारी देती पीड़िता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मप्र के शिवपुरी जिले में हरियाणा के फरीदाबाद की दो महिलाओं ने होटल संचालक और उसके नौकर पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिलाएं 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर कमरा बुक किया था। यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है।

विज्ञापन

 
मामले में महिलाओं ने पुलिस को नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को दोनों महिलाएं शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ बुरा काम किया
महिला ने आरोप लगाए है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को पूरे होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ रेप किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए है कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दोनों सहेलियों ने नरवर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब दोनों सहेली शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला 
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है। जिस होटल संचालक पर आरोप लग रहे हैं उनकी पत्नि पार्षद भी हैं। वहीं, महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed