{"_id":"6720b6c03c078698710c8d13","slug":"two-people-burnt-alive-when-a-truck-loaded-with-onions-overturned-on-a-four-lane-highway-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri Accident: फोरलेन हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, आग लगने से ट्रक और क्लीनर जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri Accident: फोरलेन हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, आग लगने से ट्रक और क्लीनर जिंदा जले
Tue, 29 Oct 2024 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:49 PM IST
सार
Shivpuri Accident: शिवपुरी जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर खूबत घाटी के पास एक ट्रक के अचानक पलट जाने और उसमें आग लगने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोरलेन हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा और अचानक से उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शिवपुरी में खूबत घाटी पर हुआ है। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को गाड़ी से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
दोनों इसी वाहन में जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से हरियाणा के फरीदाबाद जा रहा था, तभी इस ट्रक का टायर फट गया और अचानक पलट गया। इसमें ड्राइवर रिजवान अंसारी (32) और क्लीनर मोनू बड़क (32) केबिन में फंस गए। दोनों घायल हो गए थे। वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी आग भभक गई।
विज्ञापन
आग लगने से शव बुरी तरह जले
ट्रक पलट जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दोनों के शव बुरी तरह जल गए। पुलिस ने शवों को निकालकर एसडीईआरएफ और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। पुलिस ने बताया कि ट्रक राजस्थान के मांगेराम का था।
विज्ञापन
रिजवान हरियाणा के मेवात और मोनू बड़क छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया और ट्रैफिक को खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
