फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Tiger in Shivpuri CM Shivraj and Scindia released a tiger and tigress in Madhav National Park

MP News: शिवपुरी के राष्ट्रीय उद्यान में 27 साल बाद दहाड़ेगा बाघ, CM ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी पहचान

Fri, 10 Mar 2023 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में शुक्रवार को दो बाघ छोड़े गए। इस दौरान प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Tiger in Shivpuri CM Shivraj and Scindia released a tiger and tigress in Madhav National Park
27 साल बाद दहाड़ेगा टाइगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान में दो टाइगर छोड़ गए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद केपी यादव और वन मंत्री विजय शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन


शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर छोड़े जाने के बाद स्थानीय पोलो ग्राउंड मैदान पर एक आम सभा हुई, जिसमें लाडली बहना योजना और पर्यटन संवर्धन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिवपुरी में नेशनल पार्क में टाइगर आने के बाद अब इस क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघ प्रोजेक्ट के तहत बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संरचना के कार्य भी किए जाएंगे। साथ ही बाघ परियोजना के तहत गाइडों, होटल एवं टैक्सी संचालकों आदि लोगों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ होम स्टे को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले सैलानियों को प्राकृतिक और खुले वातावरण में बाघों और वन्य प्राणियां का खुले में दर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यह प्रदेश के लिए बड़ी खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व में कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़े। जबकि शिवपुरी के नेशनल पार्क में आज दो बाघ छोड़े गए हैं। पूर्व में पन्ना नेशनल पार्क में भी बाघ छोड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और शिवराज की सिंधिया ने की तारीफ...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, शिवपुरी में टाइगर लाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। इन दोनों ही नेताओं के प्रयासों से शिवपुरी में जल्द से जल्द टाइगर आ सके। 27 साल पहले इस राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर थे, लेकिन किसी कारणवश यह नेशनल पार्क टाइगर विहीन हो गया। लेकिन अब यहां पर टाइगर आ जाने से पर्यटन के क्षेत्र में विस्तार होगा। देसी-विदेशी पर्यटक यहां आएंगे, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा।



उन्होंने कहा कि शिवपुरी सहित अंचल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से आज माधव नेशनल पार्क में दोबारा बाघों को विस्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में माधव नेशनल पार्क में तीन बाघ और लाए जाएंगे। बाघों के आने से जहां पर्यावरण संतुलित होगा, वहीं स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक संपन्नता भी बढ़ेगी।




टूरिस्ट गाइडों को किया जाएगा प्रशिक्षित...
वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि स्वसहायता के माध्यम से स्थानीय लोगों को चार टैक्सियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सैलानियों को नेशनल पार्क का भ्रमण कराया जा सकेगा। इसके साथ-साथ टूरिस्ट गाइड के रूप में भी स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि सैलानियों के आने से स्थानीय होटलों के साथ-साथ होम स्टे माध्यम से भी रोजगार बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed