फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   The ancient Hanuman temple was decorated in an attractive manner

Shivpuri: प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, भंडारे का भी हुआ आयोजन

Tue, 23 Apr 2024 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी में मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी बीच शिवपुरी के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और यहां पर विशेष पूजा अर्चना के अलावा भंडारे का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
The ancient Hanuman temple was decorated in an attractive manner
प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ भगवान के दर्शन के लिए देखी गई। इस मौके पर मंदिर परिसर के बाहर हर वर्ष के तरह लगने वाल मेला भी आयोजित किया गया है। इस मंदिर से लोगों की बड़ी आस्था जुड़ी है। इस दौरान मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर कानपुर उत्तर प्रदेश से आकर हर वर्ष भंडारे का आयोजन करने वाले चौरसिया परिवार द्वारा भी इस वर्ष भी यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसादी पाई।

विज्ञापन

इस मौके पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार हनुमान जयंती पर इसलिए खुशी ज्यादा है, क्योंकि अयोध्या नगरी में हमारे भगवान राम जो पहले टेंट में बैठा करते थे। अब भव्य मंदिर में बिराजमान हो गए हैं। इसलिए सभी भक्तजनों में इसको लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन

 

इस मौके पर कानपुर से आए चौरसिया परिवार के आनंद चौरसिया ने बताया कि उनके दादा और पिताजी पूर्व में यहां पर मंदिर पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते थे। इस दौरान हमारे परिवार की आस्था इस मंदिर से जुड़ती चली गई। तब से ही हमारे परिवार के लोग हर साल यहां पर हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर से आई उषा चौरसिया ने बताया कि इस मंदिर की दूर-दूर तक बड़ी आस्था है। मंदिर पर जो भी भक्त अपनी मुराद मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। हनुमान जी उसकी मुराद पूरी करते हैं। हनुमान जयंती पर मंशापूर्ण परिवार के अलावा विभिन्न भक्तगण मौजूद रहे जिनमें वार्ड एक के भाजपा पार्षद अमरदीप शर्मा, मनोज सोनी और ज्योति डेंगरे परिवार के सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने भक्तिभाव से हनुमान जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed