{"_id":"631235454ab1a40bfc5487f2","slug":"telephone-attender-suspended-for-asking-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: BPL कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये लेने का वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई, टेलीफोन अटेंडर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: BPL कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये लेने का वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई, टेलीफोन अटेंडर निलंबित
Fri, 02 Sep 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:24 PM IST
सार
शिवपुरी में बीपीएल कार्ड बनाने व योजना के तहत लाभांवित कराने के नाम पर सेवा शुल्क मांगने पर टेलीफोन अटेंडर मोहब्बत सिंह दांगी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी नगर पालिका का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इसमें बीपीएल कार्ड बनाने व योजना के तहत लाभांवित कराने के नाम पर सेवा शुल्क मांगने का खुलासा हुआ था। अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित टेलीफोन अटेंडर मोहब्बत सिंह दांगी को निलंबित कर दिया गया है।
मामले में नगर पालिका के दो संविदा कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार दांगी पर नगर पालिका के अंशकालीन कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत लिए जाने की शिकायत एवं वीडियो वायरल होने के कारण मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1956 के उपनियम 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, शासन की छवि धूमिल किए जाने के कारण नगर पालिका में कार्यरत टेलीफोन अटेण्डर मोहब्बत सिंह दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। टेलीफोन अटेंडर दांगी का मूल विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग है।