फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Sports Minister angry on having four tankers from Shivpuri Municipality

Shivpuri: खेलमंत्री यशोधरा राजे की निधि से दिए गए टैंकर नगर पालिका से चोरी, नाराजगी के बाद जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Jun 2023 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 09:29 PM IST
सार

नगर पालिका से टैंकर चोरी होने से नाराज शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी नाराजगी एक दिन पहले शिवपुरी के एसपी के समक्ष दर्ज कराई थी। खेल मंत्री ने टैंकर चोरी की जांच के निर्देश भी दिए थे।

विज्ञापन
Sports Minister angry on having four tankers from Shivpuri Municipality
शिवपुरी नगर पालिका - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खेल मंत्री और शिवपुरी के विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी विधायक निधि से शिवपुरी नगर पालिका को जो चार टैंकर दिए थे वो चोरी हो गए हैं। इन चार टैंकरों के नगर पालिका से चोरी जाने के बाद पूरा मामला गरमा गया है।

विज्ञापन


खेल मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया उक्त प्रकरण से बहुत नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी एक दिन पहले शिवपुरी के एसपी के समक्ष दर्ज कराई थी। खेल मंत्री ने टैंकर चोरी जाने के मामले की जांच के निर्देश भी दिए थे। खेल मंत्री की नाराजगी के बाद शुक्रवार को शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव और कोतवाली टीआई अमित भदौरिया सहित अन्य पुलिसकर्मी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से बात कर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जांच करने के लिए नगर पालिका पहुंचे शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि पानी के चार टैंकरों की चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज है। इस शिकायत के बाद दस्तावेजों की जांच की है। जिस समय टैंकर चोरी हुए उस वक्त कौन प्रभारी था और उस वक्त कितने टैंकर दस्तावेजों में दर्ज थे। वहीं, दूसरी ओर नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि हमारे टैंकरों में से चार टैंकर चोरी हुए हैं, जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज करा दी गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री की नाराजगी के बाद एक्टिव हुआ अमला
बताया जा रहा है कि उक्त मामले को लेकर शिवपुरी विधायक और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हैं। खेल मंत्री शिवपुरी की राजनीति में बड़ा दखल रखती हैं और उनकी नाराजगी के बाद अब प्रशासनिक अमला एक्टिव हुआ है। खासकर अब पुलिस सक्रिय हुई है। नगर पालिका ने चोरी की शिकायत कुछ रोज पूर्व सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी।

पूरे मामले को दबा रही है नगर पालिका
शिवपुरी नगर पालिका का इस समय बुरा हाल है। भ्रष्टाचार के तमाम मामले यहां पर सामने आ चुके हैं। कई शिकायतों के बाद भी यहां पर कोई कार्रवाई घपलेबाजों पर नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर के जल संकट को दूर करने के लिए साल 2015-16 में 14 पानी के टैंकर नगर पालिका को दिए थे। इस टैंकरों का प्रभारी कुछ महीने पहले जमील अहमद को बनाया गया था।


कुछ दिन पूर्व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने पत्र के माध्यम से टैंकरों की स्थिति जाननी चाही थी। जिसके बाद टैंकर प्रभारी जमील अहमद ने गणना की तो पाया की कुल 28 टैंकरों में से 4 टैंकर गायब हैं। बताया गया है कि दो पानी के टैंकर डेढ़ वर्ष पहले चोरी हो गए थे। उस समय इन टैंकरों का प्रभारी अन्य नपा कर्मचारी था। कुल मिलाकर पानी के टैंकर चोरी होने के मामले में नपा प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। टैंकर चोरी होने के बाद भी इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज न कराते हुए इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed