{"_id":"64a03097cd40f74ec00c4304","slug":"shivpuri-tractor-stuck-in-the-flow-of-the-river-the-driver-saved-his-life-by-standing-on-the-bonnet-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: नदी के बहाव में फंसा ट्रैक्टर, बोनट पर खड़े होकर ड्राइवर ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: नदी के बहाव में फंसा ट्रैक्टर, बोनट पर खड़े होकर ड्राइवर ने बचाई जान
Sat, 01 Jul 2023 07:26 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:26 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में पहाड़ा गांव में उफनती गुंजारी नदी के पुल को पार करने की कोशिश में एक ट्रैक्टर चालक की जान पर बन आई थी। ट्रैक्टर नदी के बहाव में फंस गया। ड्राइवर ने बोनट पर खड़े होकर जान बचाई।
विज्ञापन
शिवपुरी में नदी में फंसा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। गांव के करीब बहने वाली गुंजारी नदी में एक व्यक्ति ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए ट्रेक्टर को उफनती नदी से पार कराने की कोशिश की। ट्रैक्टर लगभग 90 फीसदी डूब गया। ट्रैक्टर ड्राइवर ने बोनट पर खड़े होकर अपनी जान बचाई। किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने मदद की तब जाकर ट्रैक्टर चालक की जान बच सकी।
विज्ञापन
बछोरा गांव का सुगर सिंह आदिवासी पुत्र भरोसी आदिवासी गणेशखेड़ा गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव बछोरा लौट रहा था। रास्ते में पहाड़ा गांव से होकर बहने वाली गुंजारी नदी को पार करने के दौरान उसने ट्रैक्टर को टूटी पुलिया के किनारे से निकाला। सुगर सिंह गुंजारी नदी में आए उफान को भांप नहीं पाया। नदी के बहाव में ट्रैक्टर का 90 फीसदी हिस्सा डूब गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर बंद हो गया। डूबते ट्रैक्टर को देख ड्रायवर सुगर सिंह बोनट पर खड़ा हो गया। इसे किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने देख लिया। तत्काल उन्होंने दूसरे ट्रैक्टर की मदद ली और नदी की मझधार में फंसे ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
