फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Notice will be given to teachers if results are less than 30% in high school-higher secondary

Shivpuri: हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी में 30 % से कम रिजल्ट पर शिक्षकों को दिया जाएगा नोटिस, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Thu, 16 May 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 May 2024 09:38 PM IST
सार

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट आने वाले शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। इसको लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Shivpuri Notice will be given to teachers if results are less than 30% in high school-higher secondary
कलेक्टर के निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को पिछोर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए परीक्षा परिणाम की समीक्षा की। साथ ही कहा कि शिक्षक बच्चों को विद्यालयों में ऐसी शिक्षा दें कि वह आपके गांव से जाने के बाद भी आप लोगों को याद करें। यदि शिक्षक प्रयास करेंगे तो परीक्षा परिणाम भी अवश्य सुधरेगा।

विज्ञापन


कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने पिछोर विकासखंड में 30 % से कम रिजल्ट वाले हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल विद्यालयों के प्राचार्य से नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणाम के बारे में प्रत्येक प्राचार्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी बताई।उन्होंने प्रोफाइल अपडेशन, ड्रॉप आउट छात्रों पर विस्तार से चर्चा कर समय सीमा में प्रोफाइल अपडेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसे प्राचार्य जो वर्षों से एक ही विद्यालय पर जमे हुए हैं और परीक्षा परिणाम भी नहीं सुधार पा रहे, उन्हें अन्यत्र स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार कर भेजें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि आप लोग विद्यालयों में बच्चों के साथ मेहनत करें और उन्हें अच्छी तरह पढ़ाएं तो परिणाम भी बेहतर देखने को मिलेंगे। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बच्चों की पढ़ाई में दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed