फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Pulse Polio campaign started MLA administered medicine to children

Shivpuri News: पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, विधायक ने पिलाई बच्चों को दवा, 25 जून तक चलेगा

Sun, 23 Jun 2024 12:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jun 2024 12:26 PM IST
सार

अभियान के शुभारंभ पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने पांच वर्ष तक के बच्चों के पालकों से अपील कि वह अपने बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा अवश्य पिलाएं।  पल्स पोलियो अभियान 25 जून तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Shivpuri News: Pulse Polio campaign started MLA administered medicine to children
पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई। जिले में यह अभियान 25 जून तक चलाया जाएगा। इसके तहत 5 वर्ष तक के करीब ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिसमें कैंप लगाकर, मोबाइल टीम के माध्यम से और घर-घर संपर्क करके बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन


शिवपुरी जिला मुख्यालय पर विधायक देवेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हवाई पट्टी स्थित संजीवनी क्लीनिक पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभियान के शुभारंभ पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने पांच वर्ष तक के बच्चों के पालकों से अपील कि वह अपने बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लगभग 2300 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 5 वर्ष तक के लगभग ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के बाद मॉनिटरिंग के लिए 220 सुपरवाइजर, 56 ट्रांजिट टीम और 40 मोबाइल टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed