{"_id":"64a97cd4f850061ce40ee4ca","slug":"shivpuri-news-case-filed-against-state-president-of-azad-samaj-party-for-indecent-remarks-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर मामला दर्ज, शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर मामला दर्ज, शिकायत पर हुई कार्रवाई
Sat, 08 Jul 2023 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:42 PM IST
सार
Shivpuri News: अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शिवपुरी जिले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षत्रिय समाज की शिकायत पर की है। क्षत्रिय समाज की ओर से आंदोलन की धमकी देने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में क्षत्रिय समाज की शिकायत के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना सहित संगठन की जिलेभर की इकाइयों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पुलिस को इन संगठनों ने अल्टीमेटम भी दिया था कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस अल्टीमेटम का असर देखने को मिला और शनिवार को पुलिस ने क्षत्रिय समाज के लोगों को सूचना दी और एफआईआर की कॉपी सौंपी, जिसमें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर क्षत्रिय जाति को लेकर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया गया था। बीते दिनों हरिद्वार कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन के दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने यह अमर्यादित टिप्पणी क्षत्रिय समाज के लोगों के खिलाफ की थी।
विज्ञापन
बीते दिनों क्षत्रिय समाज के लोगों ने शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर की मांग की थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी दिया था। पूर्व में कार्रवाई न होने के कारण शनिवार को जिले भर के क्षत्रिय समाज के लोग शिवपुरी में एकत्रित हुए और बाद में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
