फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Municipality became strict on spreading garbage challans were issued to many shopkeepers

Shivpuri News: गंदगी फैलाने पर नगर पालिका शिवपुरी हुई सख्त, कई दुकानदारों के चालान किए गए

Fri, 13 Sep 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 07:51 PM IST
सार

शिवपुरी नगर पालिका ने गंदगी फैलाने पर सख्ती दिखाई है। नगर पालिका ने कई दुकानदारों के चालान किए हैं। शिवपुरी नगर को स्वच्छ बनाने की पहल जारी है।

विज्ञापन
Shivpuri Municipality became strict on spreading garbage challans were issued to many shopkeepers
नगर पालिका शिवपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी नगर में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप स्वच्छता को लेकर नगर में नगर पालिका को आमजन का सहयोग भी मिल रहा है। लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा बार-बार कहे जाने के बावजूद भी सफाई में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे गंदगी फैलकर विभिन्न रोगों को भी जन्म दे रही है। 

विज्ञापन


इन हालात को देखते हुए गायत्री शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुरी एवं इशांत धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी के निर्देश पर सोन चिरैया चौराहे पर स्वच्छता की कार्रवाई के समय गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को पुनः समझाया गया कि वह दुकानों के आगे डस्टबीन रखें और चालान की कार्रवाई की गई। इस चालानी कार्रवाई में चाय-जूस वाले, मिठाई वाले और शराब विक्रेता शामिल रहे। इनसे चालान की राशि के रूप में रुपये तीस हजार दो सौ मात्र वसूल किए गए।
विज्ञापन


इशांत धाकड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हम नगर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और गंदगी के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई दल में नगर पालिका परिषद शिवपुरी से योगेश शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी, सुधीर मिश्रा राजस्व निरीक्षक के साथ दल में यशपाल जाट, अजय सफाई दरोगा और अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के नाम पर कंपनी ने दोगुना बढ़ा दिया प्रीमियम
मप्र सरकार द्वारा पत्रकारों को सुविधा देना तो दूर उनकी बीमा प्रीमियम राशि को भी बढ़ा रही है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। शिवपुरी में आक्रोशित पत्रकारों ने जनसंपर्क आयुक्त मध्यप्रदेश को कर बीमा प्रीमियम राशि कम करने और अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।

स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि इस वर्ष पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाकर दोगुना कर दी गई है, जिसे घटाने तथा अंतिम तारीख बढ़ाने के विषय का एक ज्ञापन दिया गया। उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की बीमा राशि की किश्त भरने की अंतिम तारीख 20 सितंबर है और इस बार पत्रकारों द्वारा जो राशि भरी जाती है, उसे राज्य सरकार ने दोगुना कर दिया है। उदाहरण के तौर पर अधिमान्य पत्रकार की दो लाख रुपये की बीमा राशि की प्रीमियम पिछले वर्ष तक 2900 रुपये थी, जिसे इस बार बढ़ाकर छह हजार रुपये किया गया है।


इस सौ प्रतिशत बेतहाशा वृद्धि के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने जनसंपर्क आयुक्त को आवेदन भेजा है एवं तत्काल इस वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की गई है। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि अंतिम तिथि 20 सितंबर को एक माह के लिए आगे बढ़ाए जाने के साथ ही अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही गैर अधिमानय पत्रकारों को भी बीमा प्रीमियम छूट का लाभ दिया जाए, ताकि प्रदेश के पत्रकार सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed