फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Mridula Rathi said Seva Bharti organization doing important work of making women selfreliant

Shivpuri: समाजसेवी मृदुला राठी बोलीं- महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही सेवा भारती संस्था

Tue, 19 Nov 2024 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

समाजसेवी मृदुला राठी ने कहा, सेवा भारती संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर मेहंदी और सिलाई की प्रतियोगिता संपन्न हुई।

विज्ञापन
Shivpuri Mridula Rathi said Seva Bharti organization doing important work of making women selfreliant
सिलाई केंद्र पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था के सिलाई केंद्र एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र पर मेहंदी एवं सिलाई की प्रतियोगिता रखी गई। इसमें प्रथम स्थान मेहंदी प्रतियोगिता में सुहानी रजक ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शुमायला खान एवं तृतीय स्थान कल्पना यादव ने प्राप्त किया। इस वर्ग में पलक और वंदन माहौर को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इसी तरह सिलाई प्रतियोगिता में कीर्ति खटीक ने प्रथम स्थान, निधि जैन द्वितीय स्थान एवं पूनम शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सांत्वना पुरस्कार कुनिका पवार को दिया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका मृदुला राठी थीं। जिन्होंने मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाने वाली साक्षी बंसल को स्मृति चिह्न दिया। इसी तरह सिलाई प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाली सरिता सोनी को भी स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया। छात्राओं द्वारा सिलाई में विभिन्न तरह की ड्रेसों का डिजाइन किया गया। इसी तरह मेहंदी में भी आकर्षक मेहंदी छात्राओं ने लगाई, जिन्हें मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा सराहा गया।
विज्ञापन


इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहंदी प्रशिक्षिका कामिनी खटीक एवं सिलाई प्रशिक्षिका लता खटीक का रहा। मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह संस्था की पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव कल्पना सोनी द्वारा एवं आभार व्यक्त नंदा खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साधना खंडेलवाल, कल्पना मिश्रा, शर्मिला बंसल, रेनू गोयल, मंजू खंडेलवाल, शैली विरमानी सहित काफी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed