{"_id":"66801aeaff400dd56600dbd6","slug":"shivpuri-mafias-held-revenue-officials-hostage-who-had-come-to-remove-encroachment-attacked-them-with-sticks-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व अधिकारियों को माफियाओं ने बनाया बंधक, लाठी डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व अधिकारियों को माफियाओं ने बनाया बंधक, लाठी डंडों से किया हमला
Sat, 29 Jun 2024 08:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:02 PM IST
सार
शिवपुरी में कब्जा हटवाने पहुंचे राजस्व अधिकारियों को माफियाओं ने बंधक बना लिया और लाठी डंडों से हमला भी किया। करीब एक घंटे के बाद घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंची।
विज्ञापन
थाना परिसर में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में सिरसौद थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव में कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम पर पिता व उसके तीन बेटों ने मिलकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। साथ ही फायरिंग करते हुए राजस्व कर्मचारियों को आरोपियों ने बंधक बना लिया। करीब एक घंटे के बाद घटना की सूचना पर पुलिस बल पहुंची। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तहसील न्यायालय के आदेश पर धारा-250 के मामले में राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा, पटवारी पराग राहौरा, पटवारी संदीप वर्मा, हल्का पटवारी दर्रोनी हरी वर्मा के साथ जसराजपुर में जय कुमार पुत्र हुकुम चंद जैन की जमीन को अवैध कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे थे। यह कब्जा सरदार सिंह बेटा भगवान लाल रावत ने कर रखा था। इसी दौरान जब राजस्व की टीम ने सरदार सिंह रावत की अतिक्रमण वाली जमीन को नापना शुरू किया। तभी सरदार सिंह रावत ने अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान बंदूक से फायरिंग करते हुए राजस्व की टीम को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि मौके पर दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद इन्हीं पुलिसकर्मियों की सूचना पर सिरसौद थाने से फोर्स पहुंचा। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। तब कहीं जाकर राजस्व की टीम को बंधक मुक्त कराया जा सका। राजस्व निरीक्षक राजेश वर्मा की शिकायत पर सिरसौद थाना पुलिस ने सरदार सिंह रावत, दीपक रावत, शिवदयाल रावत, अभिषेक रावत के खिलाफ काम में बाधा सहित हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
