फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: In view of the increasing cold, schools up to class 8 will start after 9 am, order issued

Shivpuri: बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालय सुबह 9 के बाद होंगे शुरू, आदेश जारी

Mon, 04 Dec 2023 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 09:43 PM IST
सार

शिवपुरी में स्कूलों का समय बदला गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है। इधार शिवपुरी में रविवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ जो सोमवार रात तक चलता रहा। 

विज्ञापन
Shivpuri: In view of the increasing cold, schools up to class 8 will start after 9 am, order issued
शिवपुरी में बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में मावठे की बारिश के बाद बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न शासकीय व अशासकीय कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है, ताकि बच्चों को परेशानी ना हो। अब कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद सुबह 9 के बाद ही विद्यालय प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आदेश सभी प्रकार के विद्यालयों में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 9:00 से पहले प्रारंभ ना की जाए बढ़ती ठंड एवं सर्द हवाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी शासकीय शासकीय अनुदान प्राप्त आदि सभी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया गया आज दिया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरी में दिनभर चला बारिश का क्रम, ठंड और बढ़ी
शिवपुरी जिले में बीती रात से जारी बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित है। सोमवार को दिनभर बारिश का क्रम चलता रहा। सुबह से ही तेज बारिश का क्रम चला। करीब 2 घंटे तक शिवपुरी शहर में और उसके आसपास इलाके में तेज बारिश हुई। किसानों का कहना है कि इस बारिश से रवि सीजन में गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को फायदा है। शिवपुरी में रविवार की रात 9 बजे से झमाझम बारिश का दौर जारी है। रविवार की रात से ही लगातार बारिश हो रही है। सुबह के समय भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed