फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: In Shivpuri, a cousin crushed a couple riding a bike with a car, when they escaped they shot him.

Shivpuri: शिवपुरी में चचेरे भाई ने बाइक सवार दंपति को कार से कुचला, बच गए तो मारी गोली

Wed, 06 Nov 2024 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में युवक ने चचेरे भाई और भाभी की हत्या करने की कोशिश की। पहले उन्हें कार से टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश की, फिर गोली मारकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई।

विज्ञापन
Shivpuri: In Shivpuri, a cousin crushed a couple riding a bike with a car, when they escaped they shot him.
शिवपुरी में भाभी पर जानलेवा हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम बदरवास पर युवक ने चचेरे भाई भाभी की हत्या करने के लिए उन्हें कार से टक्कर मारकर रौंदने का प्रयास किया, परंतु वे बच गए तो भाई को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान बेहोश भाभी को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग गया। उन्हें गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऊमरीकलां भौंती निवासी अंकेश पुत्र मलखान लोधी (28), पत्नी सपना (25) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिछोर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक कार में सवार होकर उसका चचेरा भाई सुनील पुत्र कमल सिंह लोधी आया। बदरवास गांव के पास बाइक में टक्कर मारकर उन्हें रौंदकर हत्या का प्रयास किया। जब सुनील इस प्रयास में असफल हो गया, तो अंकेश लोधी घायल अवस्था में उठकर कार के पास आया। कार में बैठे भाई सुनील व उसके साथी ने कट्टे से गोली मारी। अंकेश कट्टे की नली के सामने से हट गया और भागकर जान बचाई। सुनील लोधी व उसके साथी ने अंकेश का पीछा किया और उसे खेतों में पकड़कर माथे पर कट्टा रखकर उसे गोली मार दी। अंकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी घटना के बाद बेहोश हो गई, जिसे वह वह मृत समझकर मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


जमीन संबंधी विवाद का मामला 
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी विवाद के चलते इस घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed