फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Husband cuts off wife nose when she refuses to get loan

Shivpuri: लोन दिलवाने के लिए मना किया तो पति ने बीवी की नाक काटी, महिला ने लगाए ये आरोप

Thu, 02 Feb 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 10:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में अपनी बीवी पर भड़के पति ने मारपीट करते हुए नाक काट दी। पीड़ित बीवी ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज करवाई है। महिला वार्ड क्रमांक आठ की आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं।
 

विज्ञापन
Shivpuri Husband cuts off wife nose when she refuses to get loan
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में करैरा कस्बे के वार्ड क्रमांक आठ की ब्लॉग वाली गली में रहने वाली 35 साल की सुखवती जाटव गुरुवार को घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान सुखवती का पति अमर सिंह ने अपनी बीवी की पिटाई शुरू कर दी है। गुस्साए पति ने पहले अपनी बीवी की जमकर मारपीट की, इसके बावजूद भड़के पति ने दांतों से नाक को काट दिया। पड़ोसियों ने मारपीट की शिकायत डायल 100 को की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पति मौके से भाग निकला। डायल 100 ने महिला को करैरा थाने पहुंचाया, जहां पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेज जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित सुखवती जाटव के अनुसार, उसका पति अमर सिंह उसके नाम पर दो लाख रुपये का लोन निकालने की जिद कर रहा था। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। इसी के चलते गुरुवार को उसके पति ने मारपीट करते हुए उसकी नाक तक काट दी। 
विज्ञापन


साथ ही महिला ने बताया, पति लगातार उसके साथ मारपीट करता रहता है। वह कई बार अपने पति के हाथों पीट चुकी है, लेकिन समाज में बदनामी के डर के कारण वह हमेशा चुप रहती थी। लेकिन कुछ दिनों से उसका पति लगातार उसे टॉर्चर कर रहा था और उसके साथ मारपीट करता आ रहा था। साथ ही उसका कहना है कि उसका पति उसके नाम पर दो लाख का लोन निकालने वाली के लिए लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन पीड़िता का कहना है कि लोन लेने के बाद वह इन रुपयों का क्या करेगा, वह नहीं बता रहा था। उसने कई बार मना किया, लेकिन उसकी जमकर मारपीट की और दांतों से उसकी नाक काट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया है कि पति आए दिन उसकी मारपीट करता है और उस पर लोन दिलवाने के नाम पर दबाव बनाता था। आरोपी पति ने दांतों से उसकी नाक को काट दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed