फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Government was embarrassed after getting hundreds of cows and two officers were punished

Shivpuri: सैकड़ों गौवंश मृत मिलने पर सरकार की फजीहत, दो अफसरों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकने के नोटिस

Wed, 21 Feb 2024 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

करैरा से कुछ ही किमी दूर जुझाई की वन विभाग की नर्सरी में एक सैकड़ा से अधिक गोवंश के शव मिले थे। यह शव छह महीने तक पुराने थे जिससे साफ था कि इन्हें लंबे समय से यहां फेंका जा रहा है। ग्वालियर संभागायुक्त दीपक सिंह ने दोनों अधिकारियों की दो वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के नोटिस जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Shivpuri: Government was embarrassed after getting hundreds of cows and two officers were punished
शिवपुरी में गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा के ग्राम सिल्लरपुर व जुझाई क्षेत्र में सैकड़ों गौवंश मिलने के बाद अब इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। दो अफसरों को वेतनवृद्धि रोकने के नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


ग्वालियर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने इस मामले में करैरा नगर परिषद ताराचंद धूलिया और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी करैरा डॉ. मनीष बांदिल को नोटिस दिए हैं। दोनों ही अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए ग्वालियर संभागायुक्त दीपक सिंह ने दोनों अधिकारियों की दो वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के नोटिस जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने की कार्रवाई
करैरा से कुछ ही किमी दूर जुझाई की वन विभाग की नर्सरी में एक सैकड़ा से अधिक गोवंश के शव मिले थे। यह शव छह महीने तक पुराने थे जिससे साफ था कि इन्हें लंबे समय से यहां फेंका जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने करैरा एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम करैरा, पशुपालन, नगरीय निकाय, वन प्रशासन द्वारा स्वयं गायों के शवों का निष्पादन कराया गया है। इस पर संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी करैरा ताराचंद घूलिया तथा पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी करैरा डॉ. मनीष बांदिल को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता बरतने में मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन करने पर दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों ही अधिकारियों को 15 दिवस के अंदर अपना उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायों के शव देखकर हैरान थे लोग
शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में एक साथ गायों के इतने शव देखकर लोग हैरान थे। सैकड़ों गायों के शव जंगल में पड़े थे। ये गाएं शिवपुरी-झांसी राजमार्ग से महज कुछ ही मीटर को दूरी पर आरक्षित वन भूमि पर पड़ी थीं। इतनी बड़ी संख्या मृत गाएं देखकर ग्रामवासी हैरान परेशान थे कि ये गायें कहां से आईं, कैसे आईं और इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। पहले ऐसी शंका जताई जा रही है कि गाएं, शहरी क्षेत्र से डंपरों लाकर रात के समय यहां पटकी गई हैं। बाद में प्रशासन को सूचनी मिली थी इस सभी शवों को कब्जे में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने इन गायों के शवों का मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड नियमों के तहत निष्पादन की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed