फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Girlfriend called, found unconscious on the way, died in hospital

Shivpuri: प्रेमिका ने बुलाया था, रास्ते में मिला बेसुध, अस्पताल में दम तोड़ा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 31 Jan 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 05:43 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह प्रेमिका से मिलने गया था। फिर रास्ते में बेसुध मिला। 

विज्ञापन
Shivpuri: Girlfriend called, found unconscious on the way, died in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह प्रेमिका से मिलने गया था। फिर रास्ते में बेसुध मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमिका के भाइयों पर शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के ग्राम बैराड़ में रहने वाले रिंकू सेन ने बताया कि मेरा भतीजा 20 वर्षीय रितिक सेन सोमवार को अपनी प्रेमिका से मिलने शिवपुरी आया हुआ था। रितिक का दो साल से शिवपुरी के हाथीखाना में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। रितिक को उसकी प्रेमिका ने फोन कर शिवपुरी मिलने बुलाया था। 
विज्ञापन


चाचा रिंकू सेन ने बताया कि रितिक के मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति ने बताया था कि यह लड़का बेहोशी के हाल में फतेहपुर क्षेत्र में पड़ा हुआ है। उस अनजान व्यक्ति ने रितिक को अस्पताल पहुचा दिया था। रिंकू सेन ने ये भी बताया कि रितिक ने उसे कहा था कि लड़की का भाई कल शाम को उसे रास्ते मे मिल गया था। वह उसे फतेहपुर क्षेत्र में ले गया जहां उसने मुझे शराब पिलाई और खुद भी पी, शराब पीने के बाद मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। तभी वह मुझे तड़पता छोड़ मौके से चला गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गया था। रिंकू सेन ने बताया कि रितिक की तबियत बिगड़ती जा रही थी। रात करीब आठ बजे रितिक के पेट में जलन बढ़ने लगी थी। रात्रि 2 बजे रितिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रितिक की मौत के बाद परिजन भड़क गए। परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। उनका कहना था कि बार-बार कहने पर भी ड्यूटी डॉक्टर ने रितिक को नहीं देखा। हंगामे को देख मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed