{"_id":"6703c78217980a1cd30acf3f","slug":"shivpuri-double-murder-in-shivpuri-mother-and-brother-killed-with-a-shovel-over-land-dispute-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: दोहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में फावड़े से 110 साल की मां और 70 साल के बड़े भाई को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: दोहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में फावड़े से 110 साल की मां और 70 साल के बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
Mon, 07 Oct 2024 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:05 PM IST
सार
शिवपुरी में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने अपनी मां और भाई के सिर पर फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपुरी में दोहरा हत्याकांड हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र में एक दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में छोटे बेटे ने अपनी 110 साल की मां और अपने बड़े भाई की फावड़े से हत्या कर दी। हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मायापुर थाना सीमा में आने वाले गांव रामपुर में निवास करने वाले राज बंधु सिख का बीती रात अपनी मां दिलीप कौर और अपने बड़े भाई दर्शन सिख उम्र 70 साल से किसी बात पर विवाद हो गया था। रात में यह विवाद किसी तरह शांत हो गया था। इसके बाद सोमवार सुबह 7 बजे फिर विवाद होने लगा। विवाद जमीन को लेकर बताया जा रहा है। इस विवाद में आरोपी राज बंधु उम्र 50 साल विवाद के दौरान इतना उग्र हो गया कि उसने घर में रखे फावडे से अपनी बूढी मां दिलीप कौर को मार डाला। मां को बचाने के लिए राज बंधु का बड़ा भाई दर्शन सिख आया तो राज बंधु सिख ने उसके भी सिर पर भी फावड़ा मार दिया, इस घटना के बाद राज बंधु घटनास्थल से फरार हो गया। इनके पिता लाभ सिंह की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
फॉर्म हाउस पर पड़ी थी लाश, जब आसपास के लोग पहुंचे तो पता चला
बताया जाता है कि राज बंधु सिख अपने परिवार के साथ अपने फॉर्म हाउस पर ही निवास करता था। आज सुबह जब पास के लोग राज बंधु के घर पर पहुंचे तो वहां घर के पास दर्शन सिख और उसकी मां की लाश पड़ी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची मायापुर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
