फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Corridor will be built for Balari Mata Temple located inside National Park Minister Krishnapal gave i

Shivpuri: नेशनल पार्क के अंदर स्थित बलारी माता मंदिर के लिए बनेगा कॉरिडोर, राज्यमंत्री कृष्णपाल ने दी जानकारी

Tue, 14 Nov 2023 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 05:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर के लिए भक्तों को आने जाने के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह जानकारी भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दी।

विज्ञापन
Shivpuri Corridor will be built for Balari Mata Temple located inside National Park Minister Krishnapal gave i
राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर के लिए भक्तों को आने जाने के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा। एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस बात की जानकारी दी। इस मौके पर बीजेपी के संभाग प्रभारी सांसद हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी व सांसद निशिकांत दुबे सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम व अन्य पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि वह दिल्ली से आज इस बात की जानकारी देने के लिए आए हैं कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से आश्वासन मिलने के बाद वह इस खुशी का पैगाम लेकर शिवपुरी आए हैं। इस दौरान शिवपुरी के प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर पर भक्तों को आने जाने के लिए फॉरेस्ट एरिया में फेंसिंग कर कॉरिडोर बनाया जाएगा। मंदिर आने-जाने में भक्तों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि करीब एक साल पहले से इस माता मंदिर पर आने-जाने के लिए भक्तों को वन विभाग द्वारा रोका-टोका जा रहा था। यह मामला हमारे सामने आया तो इस संदर्भ में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से चर्चा के उपरांत उनके आश्वासन मिला है कि यहां कॉरिडोर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर कुछ महीने पहले तीन टाइगर लाए गए हैं। इन तीन टाइगरों को लाए जाने के बाद उद्यान के अंदर स्थित प्रसिद्ध बलारी माता मंदिर पर भक्तों को आने-जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रोक-टोक की जाती है। बीते दिनों यहां पर बलारी माता मंदिर के पुजारी और अन्य भक्तगणों से वन विभाग के कर्मचारियों का विवाद भी हो चुका है, जिसमें पथराव व बलवा तक हुआ था और दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की थी।


अब विधानसभा चुनाव के दौरान मामला तूल न पकड़ जाए, इसलिए आनन-फानन में भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में अब सफाई देते हुए कॉरिडोर बनाए जाने की बात कही जा रही है। बलारी माता मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर से शिवपुरी जिले ही नहीं आसपास के जिलों से ही भक्तगणों की आस्था जुड़ी हुई है। खासकर गुर्जर समाज के लोग इस मंदिर से खासी आस्था रखते हैं। इसलिए दिल्ली से भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर जहां शिवपुरी आए और इस मामले में पत्रकार वार्ता के दौरान जहां कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी पत्रकारों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed