फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri BJP engaged in strengthening social media and IT cell at each booth

Shivpuri: प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया और आईटी सेल को मजबूत करने में जुटी बीजेपी, कोलारस में हुआ प्रशिक्षण

Sun, 11 Dec 2022 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सक्रिय हो गई है। शिवपुरी जिले में प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया और आईटी सेल को मजबूत करने में बीजेपी जुट गई है।
 

विज्ञापन
Shivpuri BJP engaged in strengthening social media and IT cell at each booth
बीजेपी कार्यकर्ता बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिवपुरी जिले में प्रत्येक बूथ मंडल पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के व्यक्तियों की टीम तैयारी की जा रही है। इस रणनीति पर पार्टी ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को कोलारस में एक सुघोष मण्डल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत से सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के प्रभारी और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में कोलारस में सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में सोशल मीडिया के महत्व को बताया जा रहा है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस तरह से उपयोग करना है, इसके बारे में बताया गया। यहां पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कोलारस मंडल में सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के व्यक्तियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भरत सिंह जनपद अध्यक्ष कोलारस, जिला उपाध्यक्ष विपिन खैमरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलवीर सिंह निवोरिया, जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह जाटव, मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, सह-सोशल मीडिया प्रभारी एवं पार्षद वेदांश सविता, व्हाट्सएप जिला प्रभारी पुष्कर कुशवाह, ट्विटर जिला प्रभारी  सागर प्रजापति और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed