{"_id":"64967dde68b3b80e3506ef55","slug":"shivpuri-angered-by-the-power-cut-bjp-leaders-staged-a-sit-in-anger-among-people-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: बिजली कटौती से नाराज भाजपा नेताओं ने दिया धरना, घंटों लाइट बंद रहने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: बिजली कटौती से नाराज भाजपा नेताओं ने दिया धरना, घंटों लाइट बंद रहने से लोगों में आक्रोश
Sat, 24 Jun 2023 10:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:53 AM IST
सार
शिवपुरी जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शहर में होने वाली बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। शुक्रवार रात को बिजली कटौती से नाराज भाजपा नेताओं ने बिजली घर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी में बिजली कटौती से लोगों में हाहाकार मचा है। बीती रात घंटों की बिजली कटौती से नाराज भाजपा नेता और जिला कार्यसमिति सदस्य हरिओम राठौर (हठईन ) बिजली कंपनी के चाबी घर स्थित दफ्तर पर धरने पर बैठ गए। जहां प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ कर अपना विरोध दर्ज कराया।
भाजपा नेता हरिओम राठौर ने बताया कि शिवपुरी शहर में कई घंटों की बिजली कटौती हो रही है। लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। फिजिकल क्षेत्र में तीन दिन से दिनभर बिजली काटी जा रही है। बीती रात को बिजली नहीं थी, जब बिजली अधिकारियों को फोन लगाएं तो फोन रिसीव नहीं किए और कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर भाजपा नेताओं ने माधव चौक पर स्थित बिजली कंपनी के चाबी घर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।