फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Administration forgot to give possession to tribals who got lease 20 years ago land was freed

Shivpuri News: 20 साल पहले पट्टे मिले आदिवासियों को कब्जा दिलाना भूला प्रशासन, अब दबंगों से मुक्त कराई गई जमीन

Fri, 05 Jan 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 10:55 PM IST
सार

शिवपुरी में 20 साल पहले पट्टे मिले आदिवासियों को लेकिन कब्जा दिलाना प्रशासन भूल गया था। वहीं, अब दबंगों से जमीन मुक्त कराई गई है।

विज्ञापन
Shivpuri Administration forgot to give possession to tribals who got lease 20 years ago land was freed
दबंगों से मुक्त कराई जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत कोटा के ग्राम पिपरोनिया में आदिवासी परिवारों को 20 साल पहले सरकार ने पट्टे दिए थे। कागज में यह पट्टे बांट दिए गए, लेकिन पट्टाधारियों को भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया, जिसके कारण सहरिया आदिवासी किसान और ग्रामीण परेशान थे। क्योंकि कागज में तो उनके नाम से जमीन के पट्टे बोल रहे थे। लेकिन आदिवासियों को संबंधित भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया था।

विज्ञापन


राजस्व विभाग की इस कमी के कारण कई वर्षों से यह सहरिया आदिवासी ग्रामीण परेशान थे। लेकिन अब जाकर इन वास्तविक भूमि स्वामियों को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन दिलवाई है। करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र की यह भूमि जो लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य की है, उसे अवैध कब्जाधरियों से मुक्त कराकर सीमांकन कर वास्तविक पट्टाधारियों को दिलाई गई है। शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की पहल पर राजस्व विभाग एक्टिव हुआ और उसके बाद यह कार्रवाई करते हुए आदिवासियों को जमीन दिलाई गई है। सहरिया आदिवासियों को जमीन मिलने के बाद वह खुश हैं और कह रहे हैं कि अब इस जमीन पर फसल उगाकर वह अपनी आजीविका बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


दबंगों ने घेर ली थी 100.16 हेक्टेयर भूमि
जिले के ग्राम पंचायत कोटा के ग्राम पिपरोनिया में लगभग 100.16 हेक्टेयर भूमि, जो कि ग्राम हातोद एवं ग्राम कोटा में निवासरत सहरिया आदिवासी समुदाय के 81 कृषकों को पट्टे पर प्राप्त हुई थी। लेकिन इन पद दबंगों ने कब्जा कर रखा था। कलेक्टर के सामने शिकायत आने पर कार्रवाई कर इस भूमि को अवैध कब्जेधारियों से म.प्र. भू राजस्व संहिता, 2018 की धारा 250 के अंतर्गत कब्जामुक्त कराकर मौके पर विधिवत सीमांकन कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सुपुर्द की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 पटवारियों की बनाई गई टीम
सहरिया आदिवासियों की इस जमीन पर दबंगों का कब्जा था। कलेक्टर के निर्देश पर शिवपुरी एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने उक्त 81 प्रकरणों में पारित आदेशों के पालन में तहसीलदार शिवपुरी सिद्धार्थ शर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शर्मा, राजेश वर्मा, लगभग 70 पटवारी, 50 कोटवार एवं थाना प्रभारी सुरवाया रामेन्द्र सिंह चौहान अपने दल के साथ उपस्थित होकर कार्रवाई की। आदेश के पालन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए समस्त कृषकों को 23 दलों के माध्यम से मौके पर स्थाई सीमा चिन्हों से मिलान कर विधिवत सीमांकन कराया गया और पट्टाधारी सहरिया आदिवासियों की यह जमीन दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed