फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Prime Minister Modi praised Shivpuri singer Swasti after listening to her bhajan.

MP News: राम आएंगे... भजन सुनकर भाव विभोर हुए PM मोदी, शिवपुरी की सिंगर स्वस्ति की तारीफ में लिखी ये पोस्ट

Sun, 07 Jan 2024 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Jan 2024 04:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्ति मेहुल जैन के गाए हुए भजन 'राम आएंगे' अपने X हैंडल से शेयर कर लिखा कि स्वस्ति जी का ये भजन सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi praised Shivpuri singer Swasti after listening to her bhajan.
स्वस्ति मेहुल जैन और प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

शिवपुरी शहर की रहने वाली सिंगर स्वस्ति मेहुल जैन एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्ति मेहुल जैन के गाए हुए भजन 'राम आएंगे' अपने X हैंडल से शेयर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने X हैंडल से वीडियो जारी कर लिखा कि "स्वस्ति जी का ये भजन सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। ये मन को भावों से और आंखों को आंसुओं से भर देता है।"

विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी शहर के महल कालोनी की रहने वाली स्वस्ति मेहुल जैन इससे पहले भी कोरोना काल में 'कोरोना को दूर भगाना है, हमको इससे मुक्ति पाना है' गाना गाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। 
विज्ञापन




बता दें अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस बीच अब पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर शिवपुरी की स्वस्ति मेहुल के राम भजन को शेयर इसकी सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 साल की स्वस्ति मेहुल जैन शिवपुरी के व्यवसायी स्व. अरविंद जैन की पुत्री हैं। जो कुछ वर्षों से दिल्ली में रह रहीं हैं। स्वस्ति मेहुल जैन को बचपन से संगीत का शौक रहा और अपने भाइयों से गायन की प्रेरणा मिली। मेहुल ने अपना संगीत का सफर भजनों के माध्यम से शुरू किया और 2018 से ग्वालियर घराने में मीता पंडित से शास्त्रीय संगीत में तालीम ली। सोशल मीडिया के माध्यम से गिटार व पियानो पर गाने अपलोड करती रहीं। इसके चलते वह शुरू से ही सोशल साइट्स पर लोकप्रिय रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed