फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Pregnant women admitted in Narwar health center amid dripping water

MP News: नरवर स्वास्थ्य केंद्र में टपकते पानी के बीच भर्ती प्रसूताएं, विधायक कैलाश कुशवाह ने जताई नाराजगी

Sun, 25 Aug 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

MP News: शिवपुरी जिले में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच जिले के नरवर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नरवर स्वास्थ्य केंद्र के छत से पानी टपक रहा है।

विज्ञापन
Pregnant women admitted in Narwar health center amid dripping water
नरवर स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवर स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का माहौल है। बरसते पानी में यहां प्रसूताएं और अन्य मरीज भगवान भरोसे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक के संज्ञान में यह वीडियो आया तो उन्होंने अपनी टीम भेज कर नरवर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारियों से आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि वह इस मामले में कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात करेंगे जिससे यहां की व्यवस्थाओ में सुधार हो।

विज्ञापन


टपकते पानी के बीच प्रसूताएं अपने नवजात बच्चों को लेकर भर्ती
नरवर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूती वार्ड में पानी टपक रहा है। इस टपकते हुए पानी के बीच प्रसूताएं अपने नवजात बच्चों को लेकर भर्ती हैं। इस प्रसूती वार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
नरवर स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूती वार्ड की छत बेहद जर्जर हालत में है। हालात यह हैं कि पूरी छत में जगह-जगह से पानी टपक रहा है। ऐसे में प्रसूताएं पानी से बचने के लिए पलंगों को इधर से उधर करती हुई घूम रही हैं, परंतु इसके बावजूद वह खुद को पानी की चपेट में आने से नहीं बचा पा रही हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों ने प्रसूता वार्ड का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में जब सीबीएमओ नरवर को फोन लगाया तो उन्होंने काल अटेंड नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed