{"_id":"64269e4ecbf41154d30346ff","slug":"passenger-bus-overturned-due-to-steering-failure-half-a-hundred-passengers-injured-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्टेरिंग फेल होने से बस पलटी, आधा सैकड़ा यात्री घायल, शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्टेरिंग फेल होने से बस पलटी, आधा सैकड़ा यात्री घायल, शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला गया बाहर
Fri, 31 Mar 2023 02:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:18 PM IST
सार
बस किन कारणों से हादसे का शिकार हुई इसका पुख्ता कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। बस की सवारियों की माने तो बस के स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। एक अन्य सवारी का कहना है कि बस के एक पहिये की हवा निकल गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
यात्री बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र में फोरलेन हाइवे पर 40-50 सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सफर कर रहीं सभी लगभग सभी सवारियां घायल हुईं हैं। हादसे के बाद सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर से शिवपुरी के लिए रघुवंशी बस MP 33P0178 निकली हुईं थी। रास्ते से कई सवारी बस में बैठी थी। यात्री बस लुकवासा चौकी क्षेत्र के ज्ञानस्थली एकेडमी स्कूल से होकर गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर फोरलेन हाइवे से सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस के पलटने के बाद सवारियों में चींख पुकार मच गई। इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य राहगीरों द्वारा अपने वाहनों को रोककर मदद की। बस के शीशे को तोड़कर सभी घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद निजी वाहन सहित घटना स्थल से होकर गुजर रहे वाहनों की मदद से सभी घायलों को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
बस किन कारणों से हादसे का शिकार हुई इसका पुख्ता कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। बस की सवारियों की माने तो बस की स्टेरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। एक अन्य सवारी का कहना है कि बस के एक पहिये की हवा निकल गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सवारियों ने बताया कि बस पलटते ही बस का ड्रायवर और कंडक्टर बस से निकलकर बचाने की जगह मौके से भाग गए। बस हादसे में करीब एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हुईं हैं, शेष सभी सवारियों को चोंटे आईं हैं। कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।