फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Panchayat Minister Prahlad Singh Patel was happy to see PM Janman Awas Colony

Shivpuri: पीएम जनमन आवास कॉलोनी देखकर खुश हुए पंचायत मंत्री, कहा- देश में मप्र और मप्र में शिवपुरी आगे

Sat, 10 Aug 2024 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Aug 2024 03:39 PM IST
सार

Shivpuri: मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल आज यानी शनिवार को शिवपुरी में रहे। इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पीएम जनमन आवास कॉलोनी देखकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Panchayat Minister Prahlad Singh Patel was happy to see PM Janman Awas Colony
ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश देश में प्रधानमंत्री आदिवासी जनमन महाभियान में विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय परिवारों के लिये पक्का आवास बनाने में सबसे आगे है। मध्यप्रदेश में कुल 1,13,433 जनमन आवास स्वीकृत हुए थे। इनमें से 22,619 आवास बनाकर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उड़ीसा 1620 आवासों के साथ दूसरे, छत्तीसगढ़ 526 अवास बनाकर तीसरे और राजस्थान 87 आवास बनाकर चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन


प्रदेश में शिवपुरी में सबसे ज्यादा 4443 आवास बने हैं। उमरिया 3264 आवास बनाकर दूसरे और शहडोल 3164 आवासों के साथ तीसरे, मंडला 2112 आवासों के साथ चौथे और अनूपपुर 1891 के साथ पांचवे स्थान पर है। इसके साथ ही देश की पहली प्रधानमंत्री जनमन कालोनी शिवपुरी में बनाकर मध्यप्रदेश ने बड़ी उपलब्धिक हासिल की है।

विज्ञापन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल  शिवपुरी जनपद पंचायत की हातौद, कोटा और डबिया ग्राम पंचायतों में बनी देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होने नए पीएम जनमन आवास में रह सहरिया जनजाति के हितग्राही परिवारों से चर्चा की। उन्होंने सहरिया परिवारों का स्वागत किया और नया घर मिलने की बधाई दी। सहरिया परिवार की बहनों ने उन्हें राखी बांधी। प्रहलाद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से भी हितग्राही परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने कहा कि देश में सबसे पहला जनमन आवास बनाने वाला जिला शिवपुरी है और सबसे पहले जनमन कॉलोनी बनाने का रिकार्ड बनाने वाले जिला भी शिवपुरी है। मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर हैं। इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों की टीम को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महाअभियान शुरू होने के 23 दिन के भीतर ही शिवपुरी में पहला आवास बन गया था और 29 दिनों में छिंदवाड़ा में दूसरा आवास बना।


उन्होंने हितग्राही सहरिया परिवारों से आग्रह किया कि पक्का घर मिलने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान दें। पढ़ाई और बचपन पर बच्चों का अधिकार है। इस अधिकार से उन्हें दूर नहीं करें। मिलकर सामाजिक कुरीतियों से लड़े और उनका त्याग करें। नशे की प्रवृत्ति को कभी भी पनपने नहीं दें। उन्होंने कहा की आवास के साथ बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की सुविधा एक साथ मिलना भी सहरिया परिवारों के लिए सबसे बड़ी सहूलियत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed