फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Nursing college will be built in Shivpuri Medical College Campus

MP News: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

Tue, 29 Oct 2024 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Oct 2024 06:37 PM IST
सार

MP News: मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का भूमि-पूजन किया। भूमि-पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मेडिकल कॉलेज सभागृह में किया गया।

विज्ञापन
Nursing college will be built in Shivpuri Medical College Campus
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनेगा नर्सिंग कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर मध्य प्रदेश के विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी को 100 सीट नर्सिंग कॉलेज के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। मंदसौर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी हुआ।

विज्ञापन


नर्सिंग कॉलेज के लिए वर्चुअल भूमिपूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ स्वास्थ्य विभाग के यूविन पोर्टल सहित अनेक डिजिटल नवाचारों को लांच किया। इसके साथ 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किए जाने की योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशिष्ठ उपस्थिति में वर्चुअल किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश को कई सौगातें दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाचारों के माध्यम से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। कोई भी चिकित्सक मरीज के प्रति लापरवाही नहीं बरतता है, जनता की सेवा करना ही अपना पुण्य समझता है। हम सबका  फर्ज होना चाहिए कि अस्पतालों में शालीनता का व्यवहार रखें। सरकार द्वारा मरीजों के हित में आयुष्मान जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए।

 

इसी के साथ ही प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी को मिले नर्सिंग कॉलेज की बधाई देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू बाथम, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed