फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   neighbor did an unnatural act with a minor boy In Shivpuri read more in hindi

Shivpuri: पड़ोसी ने नाबालिग लड़के से किया अप्राकृतिक कृत्य, कचौड़ी खिलाने के बहाने खेत पर ले गया था आरोपी

Mon, 12 Sep 2022 02:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 02:16 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के लुकवासा नगर में एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
neighbor did an unnatural act with a minor boy In Shivpuri read more in hindi
नाबालिग लड़के से पड़ोसी ने किया अप्राकृतिक कृत्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के लुकवासा नगर में 11 वर्षीय बालक के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने अप्राकृतिक कृत्य किया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर खेत लेकर गया और वहां उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। फिलहाल नाबालिक के परिजनों ने लुकवासा चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी 11 वर्षीय बालक दोपहर लगभग तीन बजे एक होटल पर खड़ा था, उसी समय आरोपी आया और बच्चे को कचौड़ी-समोसा खिलाने का लालच देकर अपने साथ खेत पर ले गया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के वक्त नाबालिक के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। शाम को परिजनों के घर आने पर उसने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन बालक को साथ लेकर रात में ही लुकवासा चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि रात में ही 11 वर्षीय नाबालिग बालक का मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed