{"_id":"64f0325946c36f7b4b0b8fd8","slug":"mp-politics-bjp-mla-virendra-raghuvanshi-resigns-accuses-ministers-of-corruption-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कोलारस विधायक का छलका दर्द; भाजपा से दिया इस्तीफा, सिंधिया खेमे के मंत्रियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कोलारस विधायक का छलका दर्द; भाजपा से दिया इस्तीफा, सिंधिया खेमे के मंत्रियों पर लगाए आरोप
Thu, 31 Aug 2023 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:55 AM IST
सार
MP Politics: कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वीरेंद्र रघुवंशी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से बने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले की कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए कि जब से मध्यप्रदेश में दलबदल हुआ है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से भाजपा की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार हावी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आए मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के कारण जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र कोलारस में ही कई विकास कार्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रियों के कारण पूरे नहीं हो पाए। ज्योतिरादित्य समर्थक पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर भी कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं महल प्रताड़ना के कारण भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह का काम किया गया था। इसके कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया मन में बैर रखते हैं इसलिए उनके प्रताड़ित किया गया।
रघुवंशी का आरोप, दबाव में हैं मुख्यमंत्री
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में हुए दल बदल के बाद दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कोलारस में जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं। जानबूझकर मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि मेरी प्रभारी मंत्री से आपके समक्ष बैठक करा दें, जिससे मैं अपनी बात रख सकूं लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान नेग चढ़ाने की बात कही
भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाए कि बीते कुछ महीने पहले जब ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौर था तो इस कार्यक्रम के लिए पंचायत सचिवों को भी भीड़ लाने के लिए दबाव डाला गया एक बैठक के दौरान पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सब कहा कि पंचायत सचिव व सरपंचों को नेग देना पड़ेगा। इस तरह साफ तौर पर खुलेआम भ्रष्टाचार की बात पंचायत मंत्री ने कई इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें
वीरेंद्र रघुवंशी आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ऐसी रणनीति पर कम कर रही है कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ उन्हें उतार जाए।