फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News UP truck driver abducted minor girl student from Shivpuri

MP News: शिवपुरी से नाबालिग छात्रा को भगा ले गया UP का ट्रक ड्राइवर, जानें कैसा फंसाया अपने प्रेम जाल में

Thu, 02 Feb 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 10:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाले ट्रक ड्राइवर ने चार दिनों के भीतर एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। जब नाबालिग छात्रा को फोन पर बात करते हुए परिजनों ने पकड़ लिया तो छात्रा घर से भाग गई।
 

विज्ञापन
MP News UP truck driver abducted minor girl student from Shivpuri
आरोपी युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने चार दिनों के भीतर एक नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हो गई। जब छात्रा को फोन पर बात करते हुए परिजनों ने पकड़ लिया तो वह घर से भाग गई। चार दिन छात्रा उस युवक के साथ रहने के बाद शिवपुरी पहुंची। छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला ड्राइवर आरिफ पाशा शिवपुरी ट्रक में कुछ सामान भरकर खाली करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान उसे चार दिन तक शिवपुरी के ग्वालियर बाइपास क्षेत्र में रुकना पड़ा था। हर रोज नोहरी की रहने वाली छात्रा भी ग्वालियर बाइपास से होते हुए अपनी कोचिंग जाया करती थी। इन्हीं चार दिनों में आरिफ पाशा ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। चार दिन बाद आरिफ पाशा अपने ट्रक को लेकर वापस मुरादाबाद के लिए चला गया था, लेकिन आरिफ ने अपना मोबाइल नंबर नाबालिग छात्रा को दे दिया था और नाबालिग छात्रा का भी मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक फोन पर चर्चा होती रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरिफ से बात करते हुए देखा...
छात्रा को उसके परिजनों ने आरिफ से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद छात्रा ने यह बात आरिफ को बता दी थी। आरिफ ने उसको घर से भाग जाने की बात कही थी। आरिफ के बहकावे में आने के बाद 23 जनवरी को छात्रा घर से बिना बताए भाग गई थी। वह ऑटो में सवार होकर पडोरा चौराहे तक पहुंची थी, जहां मुरादाबाद का रहने वाला आरिफ उसका इंतजार कर रहा था। आरिफ छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुरादाबाद ले गया, जहां वह चार दिनों तक आरिफ के घर पर उसके साथ ही रही। इस बीच आरिफ ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया, छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों के द्वारा दर्ज कराई गई। पुलिस लगातार छात्रा का सुराग लगाने में जुटी हुई थी। नाबालिक की लोकेशन उन्हें मुरादाबाद में मिली थी। पुलिस टीम ने मुरादाबाद से छात्रा को बीते रोज बरामद कर शिवपुरी लाया है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस ने आरोपी आरिफ पाशा के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्जकर लिया, आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed