फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Seven players from Shivpuri selected for National School Handball

MP News: नेशनल शालेय हैंडबॉल के लिए शिवपुरी के सात खिलाड़ी चयनित, हरियाणा में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

Thu, 04 Jan 2024 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jan 2024 08:16 AM IST
सार

नेशनल शालेय हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता हरियाणा के हिसार में आयोजित की जाएगी। इसमें मध्यप्रदेश शिवपुरी के सात खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Seven players from Shivpuri selected for National School Handball
शिवपुरी के खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

67वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक हरियाणा राज्य के हिसार में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 37 सदस्सीय दल बालक एवं बालिका 3 जनवरी को हिसार के लिए प्रस्थान करेगा। मध्यप्रदेश की इस टीम में शिवपुरी जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने बताया कि हिसार, हरियाणा में 5 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के सात खिलाड़ी भाग लेकर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ियों में भावना रजक, रोहन यादव, सुजल रघुवंशी, गौतम रघुवंशी, शिवकुमार रावत, राजकुमार कुशवाहा एवं कु.दीपिका यादव शामिल है।    
विज्ञापन


अधिकारी और कोच को दी गई जिम्मेदारी
टीम का दल प्रबंधक चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवपुरी को नियुक्त किया गया है। यादवेंद्र चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बालक वर्ग के कोच एवं बालिका वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बीआरसी बदरवास अंगद सिंह तोमर को कोच नियुक्त किया गया है। विनय सिंह रावत एवं बृजनी बैरागी मंडला को मध्यप्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के हिसार में 5 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के सात खिलाड़ी भाग लेकर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी में हर्ष का माहौल
शिवपुरी जिले के इन 7 खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कैंप का आयोजन शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर पर किया गया। मध्यप्रदेश की टीम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में हिसार, हरियाणा में अपना प्रतिनिधित्व करेगी। मध्यप्रदेश का दल 3 जनवरी को हिसार के लिए रवाना हुआ है। वैसे शिवपुरी जिले के खिलाड़ी लगातार हैंडबॉल में पूर्व में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आए हैं। यहां के खिलाड़ी पूर्व में भी प्रदेश व राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन इस बार 7 खिलाड़ियों के चयन शिवपुरी के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed